उसे मम्मी कहूं या मां?

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उसे मम्मी कहूं या मां?

 दीक्षा बोरा

कक्षा - 10वीं
मैगड़ीस्टेट, उत्तराखंड

उसे मम्मी कहूं या मां?
उसे मम्मी कहूँ या मां,
आई कहूं या अम्मा,
मां के लिए मुंह से निकला,
हर शब्द है लाड से भरा,
बचपन से लेकर अब तक,
देखा हैं मैंने जब जब,
भूख लगी और निकली आह,
जिस हाथ ने मुझे खिलाया,
वो है मेरी प्यारी मां ,
सबसे पहले जागती है वो,
हमारे बाद सोती है वो,
हमारी खुशी में हंसती है वो,
हमारे दुख में रोती है वो,
उसके कंगन और पायल की खनक,
लोरी सी लगती है मुझे,
जब वह हंसती है तो भोली लगती है,
मां, तू हमेशा हमारे दिल में बस्ती है।।

चरखा फीचर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code