पटना बैठक की तैयारी को लेकर जीविका संघ की बैठक

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पटना बैठक की तैयारी को लेकर जीविका संघ की बैठक

Report 

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर/पारू, 24 अक्टूबर 2026। बिहार प्रदेश जीविका संघ के आह्वान पर आगामी पटना में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक को सफल बनाने को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के जाफरपुर क्लस्टर में जीविका संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, जीविका कैडरों की मांगों और पटना में होने वाली बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पटना बैठक की तैयारी को लेकर जीविका संघ की बैठक
बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश जीविका संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार प्रिय ने की। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों और कैडरों के अधिकारों एवं मांगों को मजबूती से रखने के लिए पटना की प्रदेश स्तरीय बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने जाफरपुर क्लस्टर के सभी सदस्यों और जीविका दीदियों से एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचने की अपील की।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जाफरपुर क्लस्टर से बड़ी संख्या में जीविका कैडर एवं सदस्य पटना पहुंचेंगे और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

देवरिया क्लस्टर में भी हुई बैठक

इधर, पारू प्रखंड के देवरिया क्लस्टर में भी शनिवार को बिहार प्रदेश जीविका संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। उपस्थित जीविका कैडर एवं जीविका दीदियों ने बड़ी संख्या में पटना जाने का निर्णय लिया।

देवरिया क्लस्टर की बैठक में सैकड़ों की संख्या में जीविका कैडर एवं दीदियां उपस्थित रहीं। सदस्यों ने संगठन की एकजुटता के साथ पटना में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

जाफरपुर और देवरिया क्लस्टर में हुई बैठकों के दौरान स्थानीय प्रतिनिधियों, जीविका कैडरों और जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code