मुजफ्फरपुर। भारतीय मीडिया की विश्वसनीयता, बदलते स्वरूप और पत्रकारिता में तथ्य एवं सत्य की भूमिका पर ‘भारतीय मीडिया : सच के कितने पास, तथ्य से कितने परे’ विषय पर विमर्श का आयोजन 1 नवंबर 2026 को शहनाई बैंक्वेट हॉल, आमगोला, मुजफ्फरपुर में होगा।
‘अप्पन समाचार’ पुस्तक के बहाने आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया की बदलती भूमिका, पारंपरिक मीडिया की विश्वसनीयता में आ रही चुनौतियों और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर संवाद होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुप्रसिद्ध लेखक एवं चिंतक प्रो. हरिनारायण ठाकुर तथा विशिष्ट वक्ता लेखक एवं संस्कृति कर्मी डॉ. अरुण नारायण होंगे। इसमें पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
आयोजक एस फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर के अनुसार, परिचर्चा का उद्देश्य मीडिया के वर्तमान परिदृश्य पर सार्थक संवाद के साथ तथ्यपरक, जिम्मेदार और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को लेकर विमर्श को आगे बढ़ाना है।

0 टिप्पणियाँ