दो दिनों से लापता बच्चे को पुलिस और PLV की पहल पर परिजनों को सौंपा

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दो दिनों से लापता बच्चे को पुलिस और PLV की पहल पर परिजनों को सौंपा

रिपोर्ट : फूलदेव पटेल

मुजफ्फरपुर। पारू थाना क्षेत्र के चैनपुरा पंचायत अंतर्गत ब्रह्मपुरा खखन गांव निवासी रामचंद्र राय का पुत्र नीरज कुमार पिछले दो दिनों से लापता था। पारू पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर 112 टीम के अमित कुमार एवं महिला सिपाही निधि कुमारी की सहायता से बाल कल्याण समिति (CWC), मुजफ्फरपुर पहुंचाया।

दो दिन से लापता बच्चे को पुलिस और PLV की पहल पर परिजनों को सौंपा

CWC में PLV आरजू कुमारी ने बच्चे से पूछताछ कर मामले की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) को दी। इसके बाद बच्चे की तस्वीर साझा कर उसकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की गई। तस्वीर सामने आने के बाद चैनपुरा पंचायत के मुखिया अमोद कुमार शर्मा ने बच्चे की पहचान रामचंद्र राय के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की।

इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी एकत्र कर PLV फूलदेव पटेल ने CWC के अध्यक्ष उमाशंकर कुमार शर्मा को मामले की जानकारी दी। CWC एवं पारू पुलिस प्रशासन के समन्वय से बच्चे को उसके माता-पिता और ग्रामीणों की मौजूदगी में सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चे के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इस पूरी प्रक्रिया में पारू पुलिस, CWC, PLV एवं पंचायत प्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया।


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code