मुजफ्फरपुर। बीपीएससी अध्यापक संघ जिला इकाई मुजफ्फरपुर की ओर से रविवार, 1 नवंबर 2026 को शेरपुर स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों शिक्षकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष मो. फरीद अंसारी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अविनाश झा ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान को जिले के विभिन्न प्रखंडों तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मो. फरीद अंसारी, जिला संयोजक चंदन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अविनाश झा, जिला महासचिव प्रियतम कुमार, जिला उपाध्यक्ष रंजना झा, संगठन प्रभारी मुकेश कुमार सहनी, प्रधान सचिव श्रीकांत कुमार, सकरा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार, मीडिया प्रभारी आनंद प्रकाश, ज्ञान प्रकाश, मो. साजिद, मो. नसीम अख्तर, मो. शम्स तबरेज आलम, अंगना कुमारी, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मो. फरीद अंसारी ने कहा कि सदस्यता अभियान जिले भर में लगातार जारी है। संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक शिक्षकों को संघ से जोड़कर शिक्षक हितों को मजबूती से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में संघ के जिला संयोजक चंदन पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

0 टिप्पणियाँ