राज्यपाल ने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का किया उद्घाटन

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल ने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का किया उद्घाटन

 रिपोर्ट : सेंडाई शिल्पी सोनम

मुजफ्फरपुर, 3 नवंबर। डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज, चंदवारा परिसर स्थित एमपीएस इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स संस्थान रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का भव्य उद्घाटन बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने किया।

राज्यपाल ने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार उच्च जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की। समारोह में रास वर्ल्ड के सीईओ सह संस्थापक शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर सेंडाई शिल्पी सोनम, एसोसिएट डायरेक्टर नंद कुमार सहित रास वर्ल्ड की विभिन्न जिलों की शाखाओं के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

इस अवसर पर रास वर्ल्ड के सीईओ एवं संस्थापक शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की सभी शाखाओं में शहीदों के बच्चों और अनाथ बच्चों को मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण, किट एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रास वर्ल्ड का लक्ष्य देश के विभिन्न जिलों में कम से कम एक क्लब स्थापित करना है, ताकि बच्चों, महिलाओं और लड़कियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

राज्यपाल ने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स की 133वीं शाखा का किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह के दौरान कराटे एवं सावात (फ्रेंच बॉक्सिंग) के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को बच्चों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

रास वर्ल्ड की ओर से बताया गया कि नई शाखा के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं एवं युवतियों को मार्शल आर्ट्स और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था का उद्देश्य खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करना है।


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code