ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

ग्यासपुर और कटारू पंचायत में रबी चौपाल का आयोजन

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। पारु-‌ कृषि विभाग के अन्तर्गत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा मुजफ्फरपुर के द्वारा पारु प्रखण्ड अन्तर्गत 21 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2024 तक प्रत्येक दिन दो पंचायतों में रबी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।  11.12.2024 को ग्यासपुर और कटारू पंचायत में पंचायत सरकार भवन के प्रागंण में रबी चौपाल का आयोजन किया गया है। 

ग्यासपुर और कटारू पंचायत में रबी चौपाल का आयोजन

इस कार्यक्रम में प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधन आत्मा पारु से विक्की कुमार द्वारा कृषि, आत्मा, उधान की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मृदा, स्वास्थ्य कार्ड आधारित खेती, दलहन, तेलहन, गेंहू बीज की वितरण योजना  की  जानकारी दी।  बीज उपचार, पौधा संरक्षण, फसल अवशेष प्रबंधन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन इकाई निर्माण, कृषि यंत्रीकरण, बिहार सरकार कृषि ऐप का उपयोग, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिचाई योजना, व्यक्तिगत और सामूहिक बोंरिग योजना,  राज्य के अन्दर और बाहर प्रशिक्षण सह परिभ्रमण, किसान पाठशाला के साथ आत्मा द्वारा चलाई जा रही।  अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। 

इस कार्यक्रम में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष धीरज सिंह, पंचायत समिति लाल मोहन, किसान नेता उमेश प्रसाद सिंह, कृषि समन्वयक शशि भूषण कुमार, किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह, प्रभु पंडित, संजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सुमन कुंअर, मुन्ना कुंअर, निखिल रौशन, चंद्रभूषण सिंह, बिपुल कुमार सिंह के साथ अन्य किसान मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ