ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

किशोरी बालिकाओं का भविष्य कुपोषण के कब्जे में


रमा शर्मा

जयपुरराजस्थान


कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसी बहुत सी बीमारियां हैंजो आज भी मानव जीवन को धीरे धीरे अपना शिकार बना रही हैं। लेकिन उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इन्हीं में एक कुपोषण भी हैजो युवाओं विशेषकर किशोरी बालिकाओं में काफी पाया जा रहा है। इसका परोक्ष रूप से नकारात्मक प्रभाव आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। शरीर के लिए आवश्यक संतुलित आहार लम्बे समय तक नहीं मिलना ही कुपोषण है। इसके कारण बालिकाओं और महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। जिससे वह आसानी से कई तरह की बीमारियों की शिकार बन जाती हैं। अतः कुपोषण की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

किशोरी बालिकाओं मे अधिकांश कुपोषण होने के कारण आगे चलकर कई रोगों का कारक बन जाती हैं। देश का एक बहुत बडा हिस्सा किशोरी बालिकाएं जिनके स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों की बात करें तो उनमे भारी कमी आई हैे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के पैमाने मे किशोरावस्था 10 से 19 साल मानी गई है। जबकी भारत मे हर 10 साल बाद पोषण से जुड़े आंकड़े जारी करने वाले नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के आंकड़ों मे किशोरावस्था का कोई जिक्र नहीं है। इन आंकड़ों मे 15 से 19 साल की उम्र के लोगों को व्यस्क माना जाता है। वहीं से 14 साल की उम्र के आयु वर्ग के पोषण से जुड़े आंकड़ों का भी कोई जिक्र नही होता है। 15 से 19 साल के लोगों का बाडी माॅस इण्डेक्स व्यस्कों के पैमानों पर मापा जाता है। जोकि इस उम्र के लोगों के लिए ठीक नही है और इससे पोषण के आंकड़ों की सही तस्वीर सामने नही आ पाती है। बॉडी मॉस इंडेक्स से पता चलता है कि शरीर का वजन कद के अनुसार कितना है। इसे लम्बाई और वजन का अनुपात कहा जाता है।


किशोरी स्वास्थ्य की दुर्दशा के मामले में अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्थान में भयावक है। जैसे बांसवाड़ाटोंकसवाईमाधोपुरअलवरकरोली आदि ज़िले किशोरी स्वास्थ्य के पैमाने पर बहुत नीचे पहुंच गए हैं। इसकी वजह पुरानी कुरुतियां एवं जागरुकता की कमी है। इसके अतिरिक्त समुचित पौषण का अभाव और मानसिक अवसाद की स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार मानी जा रही हैं। राजस्थान मे बीमार होने पर किशोरियों का इलाज कराने का प्रतिशत लड़कों कि तुलना मे काफी कम है। प्रदेश के प्रमुख अस्पताल जे के लोन के आंकड़े बताते है कि यहां लडके व लडकियों के उपचार का प्रतिशत करीब 60-40 है।


जेके लोन अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डा. जगदीश सिंह बताते हैं कि आज भी राजस्थान के कुछ जिले ऐसे हैंजहां अभिभावक लड़कियों के उपचार को गैर जरुरी खर्च मानते है और अपने गांव ले जाकर ही उपचार कराने में विश्वास करते है। यह किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में सबसे बडा आघात है। स्त्री रोग विशेषज्ञ जनाना अस्पताल डा उषा बंसल कहती हैं कि किशोरियों का उपचार सही समय पर उचित तरीके से नहीं होने का असर उनके आगे के जीवन चक्र को बुरी तरह प्रभावित करता है। यह लड़कयों के युवा होने की उम्र होती है। इस दौरान उनके शरीर मे कई तरह के प्राकृतिक बदलाव होते है। अगर इस दौरान स्वास्थ्य खराब होता है और उनकी अच्छे से देखभाल नही होती तो उनके आगे के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।


राजस्थान के एसएमएस मेडिकल काॅलेज के मनोरोग विशेषज्ञ विभाग से जुड़े डॉ अनिल तांबी के अनुसार किशोरावस्था में होने वाले बदलावों की सही जानकारी ना व अपने स्वास्थ्य एवं शरीर के प्रति पूर्ण जानकारी और सजगता नही होने के कारण रोजाना किशोरी बालिकाओं से संबंधित मानसिक विकार वाले कई केस उनके पास आते हैं। उन्होने कहा कि इसकी असली वजह किशोरियों को इस दिशा में सही शिक्षा नहीं मिलना एक बड़ा कारण होता है। जिसके चलते वह मानसिक अवसाद में चली जाती हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लगभग 17 लाख से भी अधिक किशोरियां एनीमिया की शिकार हैं। किशोरावस्था के बाद व्यस्क अवस्था मे प्रवेश करने की इस आयु में खून की कमी का शिकार होकर एनिमिक होने से किशोरियों का आगामी जीवन चक्र प्रभावित हो जाता है।


इस संबंध में निवाई ब्लॉक के सीडीपीओ बंटी बालोटिया ने बताया कि राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास के सहयोग से हाल ही में एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान के जरिए किशोर किशोरियों व महिलाओं की मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य खून की कमी से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण तथा हीमोग्लोबिन की मात्रा को बनाए रखना है और हर साल फीसदी एनीमिया को कम करना है। इस हेतु सरकारी विद्यालयों में बच्चों को नीली टेबलेट भी दी जाती है। परन्तु कोरोना के चलते वर्तमान समय में किसी आंकड़े पर पहुंचना मुश्किल है।


प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ जयपुर की डॉ. आनंदी शर्मा के अनुसार सामान्यतः मासिक धर्म के दौरान से दिनों में 30 से 40 मिलीलीटर तक रक्तस्राव होता है। लेकिन अगर एक मासिक चक्र जिसकी अवधि 24 से 35 दिन हो सकती हैमें 80 मिलीलीटर या उससे अधिक रक्तस्त्राव हो तो इस अवस्था को मेनोरेजिया अर्थात अधिक रक्त स्त्राव आना कहते है। इसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं में कमी आ जाती है और हीमोग्लोबिन जो कि लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन हैजो फेफड़ों से शरीर के अन्य भागों में संचरण का काम करती हैवह प्रभावित होता हैइसी कमी को ही एनीमिया कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यह एनीमिया मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई का ध्यान न रखनेसेनेटरी नैपकिन के उपयोग की पूरी जानकारी न होने और माहवारी से जुडी भ्रांतियों के कारण तथा बालिकाओं व महिलाओं द्वारा इस विषय पर खुलकर बात न करने के कारण होता है। कई यौन बीमारियों के चलते भी माहवारी के दौरान अधिक रक्तस्राव एक कारण होता है ।


इस संबंध में निवाई ब्लाक की एक ग्रामीण महिला बिमला जांगडी अपना अनुभव बताती हैं कि मेरी शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी और शादी के कुछ समय बाद ही मेरी पहली बेटी का जन्म हो गया। फिर एक साल बाद दूसरी लडकी हो गई। तब तक मेरे माहवारी के समय बहुत अधिक रक्तस्राव होने लग गया। मैं बहुत परेशान रहने लगी। जिसके चलते मैने डॉक्टर को दिखाया और उन्होंने बच्चेदानी में संक्रमण बताया और बहुत सारी दवाइयां दे दी। इसी बिमारी को झेलते झेलते मेरे लड़कियां और हो गईं। उसके बाद स्थिति ऐसी हुई कि मुझे बच्चेदानी को निकलवाना पड़ा। मुझे यह बीमारी माहवारी के दौरान साफ सफाई में कमी और लापरवाही के कारण हुई है। दूरदराज के क्षेत्रों में तो ग्रामीण किशोरियों को औसत स्तर तक का पोषण नहीं मिल पा रहा है। 10 से 12 वर्ष के बीच 2000 कैलोरी की प्रतिदिन आवश्यकता होती है, 12 से 13 साल की किशोरी बालिकाओं को 2200 कैलोरी प्रतिदिन की आवश्यकता होती हैजबकि 14 से 19 साल तक 2400 कैलोरी प्रतिदिन की आवश्यकता होती है। लेकिन दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में किशोरियों को प्रतिदिन इसका करीब 50 से 70 प्रतिशत ही मिल पाता है। कुछ जगह तो यह आंकड़ा इससे भी कम है। जो अत्यधिक चिंता का विषय है।


राजस्थान में किशोर स्वास्थ्य का कार्यक्रम देख रहे चिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते है कि सरकार जिलों को चिन्हित कर ही अपने कार्यक्रम चलाती है। उन्होने कहा कि अभी भी कुछ जिलों में सामाजिक परम्पराएं और रीति रिवाजों के ऐसे कार्यक्रम आड़े आते हैंजिन पर सामाजिक स्तर पर जागरुकता की जरुरत है। निवाई ब्लॉक के सीएमएचओ सतीश सेहरा बताते है कि टोंक जिले के ग्रामीण अंचलो में किशोरियों का पोषण और कमजोरी सबसे बडा मुददा है। यहां कुछ विशेष समुदाय के लोग आज भी आर्थिकसामाजिक और शैक्षणिक रूप से बेहद पिछड़े हैं। जहां आज भी लड़कियों के पोषण पर कम ध्यान दिया जा रहा है। बांसवाड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेश शर्मा कहते हैं कि किशोरियों के स्वास्थ्य की दिशा में जिला में आज तक कोई विशेष काम नहीं हुआ है। जिले के अधिकांश गांवों में आज भी इस तरह के कार्यकर्ता कम नजर आते हैं। जो भी काम हैं वह सरकारी अस्पताल के अंदर तक ही सीमित हैं। लेकिन वहां तक अधिकांश किशोरियों की पहुंच ही नहीं है। 


किशोरी मंच की बालिकाएं सरमिनासायनुमप्राचीपूनम नामाउनियाराकविता यदुवंशीराधिका शर्मा और कुमकुम केलवाड़ा बताती हैं कि सरकार ने किशोरियों के लिए कहने को तो आदर्श क्लीनिकों की शुरुआत की हैलेकिन वहां जाकर परामर्श लेना किशोरियों के सामाजिक परिवेश में संभव नहीं है। ऐसे में बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को गंभीरता से लेना बहुत जरूरी है और इसके लिए घर घर सर्वे करने की आवश्यकता है। ताकि बालिकाओं की वास्तविक स्थितियों की जानकारी सामने आए और इसका यथा संभव समाधान हो सके। (यह आलेख संजॉय घोष मीडिया अवॉर्ड 2020 के अंतर्गत लिखा गया है)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ