कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का संग्रहालय सप्ताह, कई विद्यालय के विद्यार्थी पुरस्कृत

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का संग्रहालय सप्ताह, कई विद्यालय के विद्यार्थी पुरस्कृत

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। (31 जनवरी ) को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के संग्रहालय निदेशालय अंतर्गत क्लब रोड  स्थित रामचंद्र शाही संग्रहालय में आयोजित संग्रहालय सप्ताह के दौरान हरिहर नारायण कन्या मध्य विद्यालय, एसियन स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय गौशाला रोड, प्रभात तारा स्कूल, रिजोनेंस इंटरनेशनल स्कूल, एमबीबीएल कॉलेज प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, भारतीय अकादमी, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल एवं  शांति निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। 

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का संग्रहालय सप्ताह, कई विद्यालय पुरस्कृत

इस मौके पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र दिए गए।  निबंध लेखन प्रतियोगिता के  कनिष्ठ वर्ग में रोमा कुमारी को प्रथम, आफरीन प्रवीण को द्वितीय व  मुस्कान कुमारी को तृतीय, सना आफरीन एवं पवन कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  निबंध लेखन प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में श्रेयसी प्रथम, शालिनी कुमारी को द्वितीय, सकीना तसनीम को तृतीय, इकरा फातिमा एवं नाहिद अख्तर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रकृति राज को प्रथम, अनुष्का रंजन को द्वितीय, राजनंदनी को तृतीय, आसमा प्रवीण एवं कशिश प्रवीण को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  चित्रकला प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में नीतिका वत्स को प्रथम, रिया जायसवाल को द्वितीय, भारती को तृतीय, नेहा कुमारी, वैष्णवी राज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का संग्रहालय सप्ताह, कई विद्यालय पुरस्कृत

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में श्रेयसी को प्रथम, अक्षत राज को द्वितीय, रोशन कुमार पांडे को तृतीय, सिमरन पांडे और लकी अली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  आज के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अमरेंद्र नारायण यादव भूतपूर्व कुलपति बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर उपस्थित थे।  जिन्होंने विद्यार्थियों को अनौपचारिक शिक्षा के एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में संग्रहालय का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक संग्रहालय अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक डॉ विजय कुमार, शंभू मोहन प्रसाद, डॉ  एम के  झा, देव्षोत्तम झा   एवं संग्रहालय कर्मी अभिषेक कुमार करण कुमार,  राघवेंद्र यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, गिरीन्द्र मोहन आज़ाद मौजूद थे। 

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का संग्रहालय सप्ताह, कई विद्यालय पुरस्कृत


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code