नरौली चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नरौली चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन

Report

Phuldev Patel

मुजफ्फरपुर। (31 जनवरी) को बिहार के धरोहर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह का आयोजन मुसहरी प्रखंड स्थित नरौली चौक पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल ठाकुर एवं संचालन युवा प्रखंड अध्यक्ष शेखर ठाकुर ने किया ।कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर स्थानीय विधायक आदरणीय अमर पासवान जी ने किया ।

नरौली चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह का आयोजन

मुख्य अतिथि के तौर पर नाई समाज के वरिष्ठ नेता राजकुमार ठाकुर नंदवंशी, युवा नेता दीपक ठाकुर, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ ठाकुर ,वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया गोरख ठाकुर, वरिष्ठ नेता राम कुमार ठाकुर, वरिष्ठ नेता रामाधार ठाकुर, युवा नेता राजू ठाकुर, अशोक ठाकुर ,प्रमोद ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षक कैलाश ठाकुर, लोहार कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, युवा मीडिया प्रभारी अंशु ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

जयंती समारोह के माध्यम से सभी ने सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की मांग की। वहीं सभी ने जिलाधिकारी से शहर में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा लगवाने की मांग की।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code