ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

नन्हीं सी बच्ची हूं

 

प्रियंका साहू

मुजफ्फरपुर, बिहार



नन्हीं सी बच्ची हूं,

इस दुनिया में आई हूं,

खुशियां तो मनाओ जरा,

दुख को दूर भगाओ जरा,

क्यों उदास नजरों से तुम,

निहारते हो मेरी ओर?

मैंने भी लिया है जन्म,

वैसे जैसे जन्मे हैं बेटे,

फिर क्यों उदास हैं ये चेहरे?

जरा खुशियां तो मनाओ,

जरा दुख को दूर भगाओ,

नन्ही सी बच्ची हूं,

इस दुनिया में आई हूं,

न जाने एक बेटे को,

क्यों मिलता है सम्मान?

न जाने एक बेटी को,

क्यों मिलता है अपमान?

नन्ही सी बच्ची हूं,

इस दुनिया में आई हूं,

खुशियां तो मनाओ जरा,

दुख को दूर भगाओ जरा।


(चरखा फीचर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ