ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

चांदकेवारी में संजॉय घोष डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी का शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। पारु प्रखंड के चांदकेवारी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किशोरियों को सजगता से सशक्तीकरण की ओर उन्मुख करने को लेकर संजॉय घोष डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी की स्थापना की गयी। लाइब्रेरी का शुभारंभ सपना कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चांद केवारी पंचायत के सरपंच शामसा खातुन ने किया। उक्त लाइब्रेरी दिल्ली की सामाजिक संस्था चरखा की पहल से शुरू की गयी है। 

चांदकेवारी में संजॉय घोष डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी का शुभारंभ

मालूम हो कि चरखा संस्था के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संजॉय घोष मीडिया लाइब्रेरी की नींव रखी गयी है। संस्था की वॉलंटियर ट्रेनर सपना कुमारी ने कहा कि  यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र को मीडिया की मुख्यधारा में लाना है। विगत कुछ वर्षों से देश की आधी आबादी में महिलाओं और किशोरियों के सशक्तिकरण को विशेष घ्यान में रखते हुए ग्रामीण लेखकों, किशोरियों, महिलाओं को कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ लेखन कौशल का विकास करना है। 

चांदकेवारी में संजॉय घोष डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी का शुभारंभ

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चरखा के जरिए किशोरियाँ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया के क्षेत्रों में काफी आगे बढ़ रही हैं। लेखिका सिमरन सहनी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के लिए सबसे पहले पढाई करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में शिल्पा कुमारी, इंन्दु देवी, सीमा देवी, उषा देवी, रीना देवी, काजल कुमारी, नेहा कुमारी, सुनीता राय, संजना कुमारी, मोमिना खातून, विभा देवी, प्रियंका देवी, मदन प्रसाद, अजीत राम, सकलदेव दास, पंकज सिंह, राकेश रंजन, अजय सिंह, कमल देव पटेल, अमृत राज, दरुदन बीबी, सकल बीबी, रुकशाना बीबी के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञान फूलदेव पटेल स्वत्रंत पत्रकार ने किया।

चांदकेवारी में संजॉय घोष डिजिटल मीडिया लाइब्रेरी का शुभारंभ


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ