Report
शिल्पी सोनम
मुजफ्फरपुर: 20 से 22 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 9वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की 30 सदस्यीय टीम गुरुवार को पुणे के लिए रवाना हुई। टीम के साथ मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव तथा टीम मैनेजर सेंडाई आशिफ अनवर भी रवाना हुए।
रवानगी के अवसर पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रास वर्ल्ड की ओर से एसोसिएट डायरेक्टर नंद कुमार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सेंडाई शिल्पी सोनम ने सभी खिलाड़ियों को बिहार टीम का ट्रैकसूट प्रदान किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
बिहार टीम में मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी सहित कुल सात जिलों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में 7 महिला और 23 पुरुष खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी असौत इवेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
रवानगी से पूर्व बिहार टीम के मुख्य कोच सह तकनीकी पदाधिकारी शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार बिहार के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल करेंगे और बिहार का नाम रोशन करेंगे।
वहीं, राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व खेल मंत्री श्री शिवचंद्र राम तथा संघ के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर प्रदान करने की है। राज्य सवात् संघ बिहार के खिलाड़ियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
बिहार टीम में शामिल महिला खिलाड़ी: अनुष्का अभिषेक, शालिनी कुमारी, तवीसा केजरीवाल, इशिका मेहता, दृष्टि कुमारी, आईजा सौद एवं उपासना आनंद।
पुरुष खिलाड़ी: अली हसन, समर राज, सचिन कुमार, निखिल राज, कश्यप कौशिक, तन्मय श्रीवास्तव, मंजय कुमार, आकाश कुमार, आदिल हाशमी, साहिल कुमार, लक्ष्य सिंह, आर्यन, आदित्य कुमार पासवान, उमंग कुमार, अंकित सिन्हा, प्रिंस राज, श्रेयश जायसवाल, सुबोध कुमार, रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज, निल राज कुमार, श्याम कुमार एवं शुभम सिंह।

0 टिप्पणियाँ