इंडोनेशिया: 24 से 29 जून तक इंडोनेशिया में चल रही 5वीं ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में शामिल बिहार मुजफ्फरपुर की प्रियम कर्ण ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
चैम्पियनशिप में अनुष्का अभिषेक सेमीफाइनल में इरानी बॉक्सर को हरा कर फाइनल में पहुंची। वहीं स्वीटी कुमारी भी सेमीफाइनल में इंडोनेशियन बॉक्सर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर भारत का मेडल पक्का किया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन से प्रभावित होकर इंटरनेशनल सवात् कॉन्फेडरेशन के वाईस प्रेसिडेंट गिलेस ले डूगोउ ने सभी खिलाड़ियो व उनके कोच शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को शाबाशीदी ।
इस प्रतियोगिता में ऐशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान, ईरान, जापान, चाइना, उजबेकिस्तान, इंडोनेसियन समेत 16 देश के बॉक्सर भाग लिए है।

0 टिप्पणियाँ