- हत्था में ड्रापआउट लड़कियों ने फिर से पढ़ाई शुरू करने का लिया संकल्प
- मंत्रा4चेंज व ज्योति महिला समाख्या की पहल ला रही रंग
मुजफ्फरपुर. गुरुवार को जिले के बंदरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं मीना मंच की सदस्यों ने बाल विवाह के खिलाफ रैली निकाली। स्कूल प्रांगण से रैली निकाल कर छात्राएं आसपास के टोले में पहुंची। रैली के दौरान 'खेलने की उम्र है, बाल विवाह जुर्म है', 'कम उम्र की शादी, जीवन की बर्बादी' जैसे कई नारे लगाए गए।
बता दें कि बंदरा प्रखंड के सभी 58 मध्य एवं उच्च विद्यालयों में मीना मंच के नेतृत्व में बाल विवाह के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। मंत्रा4चेंज की उर्मिला कुमारी, जयदेव भाटवडेकर, संतोष सारंग, रागिनी कुमारी, रामशीला कुमारी, लक्की कुमारी, सुलेखा कुमारी, रूपा कुमारी, सोनी कुमारी, अंजली देवी, माधुरी मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
मध्य विद्यालय एवं हाईस्कूल हत्था में मीना मंच व किशोरी मंच की किशोरियों के साथ संवाद किया गया। हत्था कल्याण नगर के दलित टोले में छीजनग्रस्त बालिकाओं से मिल कर स्कूल नहीं जाने का कारण की पहचान की गयी।
इस मौके पर शिक्षक कुमारी निवेदिता, पूनम कुमारी, शंकर सर, आदित्य प्रकाश, वसी अख्तर, हेमा, नूतन, पंकज सर, प्रमोद सर, रवींद्र सर, करीना, पिंकु कुमारी, विवेक सर, रामाशंकर सर, मो. चांद आलम, रौशन कुमार, विक्की कुमार, विभुति भास्कर, मीना मंच की माही कुमारी, सानिया खातून, आंचल कुमारी आदि मौजूद थे।
वहीं, मध्य विद्यालय एवं हाईस्कूल हत्था में मीना मंच व किशोरी मंच की किशोरियों के साथ संवाद किया गया। हत्था कल्याण नगर के दलित टोले में छीजनग्रस्त बालिकाओं से मिल कर स्कूल नहीं जाने का कारण की पहचान की गयी। उनकी माताओं से भी इस संबंध में बातचीत की गयी। बैठक के अंत में मुस्कान, अंशु समेत सभी बच्चियों ने हाथ उठा कर फिर से पढ़ाई शुरू करने का संकल्प लिया। लक्ष्मी कुमारी दो साल पहले आठवीं में नामांकन करा कर पढ़ाई छोड़ चुकी थी। मंत्रा4चेंज व ज्योति महिला समाख्या की पहल से लक्ष्मी ने फिर स्कूल जाना शुरू किया है।


0 टिप्पणियाँ