ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

श्रमिक स्वराज अभियान का शुभारंभ, हो जागरूक मजदूर और हक से रहे न दूर

वाग्धारा संस्थान बॉसवाड़ा व जिला प्रशासन, सी.एस.सी. के संयुक्त तत्वाधान में जिला कलक्टर अंकित कुमार द्वारा श्रमिक स्वराज अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर बॉसवाड़ा जिले की पांच तहसील  में रथ को रवाना  किया गया। 

Vikas Meshram
वाग्धारा संस्थान बॉसवाडा
vikasmeshram04@gmail.com

वागधारा संस्था सचिव जयेश जोशी ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र में कोविड़-19 महामारी की दूसरी लहर ने ग्रामीण, आदिवासी समुदायों को आर्थिक, मानसिक व सामाजिक तौर पर बुरी तरह से प्रभावित किया है। परन्तु ठीक इसके विपरीत इस वर्ष तीसरी लहर आने की चिंता ने सभी पर गहरा असर डाल रही  है । एवं जनजातीय क्षेत्र मे मजदूरों पर भविष्य में भारी संकट आ सकता है। अतएव ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण हो एवं जनजातीय समुदायों में फैली भ्रांतियों को दूर  करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा । 
लॉकडाउन के दौरान काफी संख्या में श्रमिक अपने अपने घरो में लौटकर आये । इस दौरान श्रमिकों का डाटा सरकार के पास उपलब्ध नही होने के कारण श्रमिकों  को उचित योजनाओं का लाभ नहीं  मिल पाया और ना ही ऐसा कोई पहचान पत्र था जिसके माध्यम उन्हे योजनाओं के साथ जोड़ा जा सके । अब जब भारत में कोरोना की  तीसरी लहर के काले बादल मंडराने लगे है। इस स्थिति में सरकार द्वारा बनाये गये ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का पंजीकरण कर  ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रमिको का श्रमिक कार्ड बनाकर इस अभियान के माध्यम से लाभान्वित करवाना है ।  
संस्था से परमेश पाटीदार ने बताया कि यह अभियान 13.12.2021 से शुरू होकर पांच  कुशलगढ, सज्जनगढ, गांगडतलाई, आन्नदपुरी और घाटोल पंचायत समितियों के 202 ग्राम पंचायतों में 750 गांवों के 18 वर्ष से 58 वर्ष के श्रमिकों का पंजीकरण  सी.एस.सी. ऑपरेटर के माध्यम से शुरू किया गया है  जो 19.1.2022 तक चलेगा । जिसमें सरकार की गइडलाईन को ध्यान में रखते हुए श्रमिक को लाभाविंत करवाने के लिए 10.12.2021 से गांव स्तर पर संस्था द्वारा गठित सक्षम समूह, ग्राम विकास एवं बाल अधिकार समिति के साथ ही जनजातीय स्वराज संगठनों के सहयोग से सहजकर्ता के साथ मिलकर प्रत्येक गांव में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। एवं 6 श्रमिक स्वराज रथों के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा हें   जिससे सभी पात्र श्रमिक परिवारों के सदस्यों को पंजीकरण करवाने में मदद मिल सके । 
श्रमिक स्वराज अभियान के कार्यक्रम समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि यह ई श्रम कार्ड असंगठित कामगारों के लिए एक पहचान है जो पूरे  भारत में स्वीकार्य होगी। इस कार्ड को बनवाने के बाद कार्ड धारक प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत दुर्घटना बीमा का कवरेज ले सकते है। इस कवरेज के अन्तर्गत दुर्घटना पश्चात मृत्यु या स्थाई विंकलागता में दो लाख रुपए और आंशिक विकलंगता पर एक लाख रुपए  की अनुदान राशि प्राप्त कर सकते है।  इतना ही नही भविष्य में अंसगठित वर्ग के मजदूरों  के लिए ई-श्रम कार्ड के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा योजना का प्रावधान सरकार द्वारा किया जायेगा । 

इस अभियान के माध्यम से हमारे द्वारा परिवार स्तर पर आजिविका संवर्धन हेतु डाटा भी संकलित किया जा रहा हेै । इसके माध्यम से हम परिवारो के अलग-अलग आजीविका गतिविधीयों की जानकारी इक्कठी करेगेें एवं इसका उपयोग ग्राम पंचायतो के साथ मिलकर आजीविका सवंर्धन में उपयोगी साबित होगा। इस अभियान के माध्यम से हम जन जन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाऐं जो  भवन निर्माण श्रमिकों , अंसगठित कामगारों और अंर्तराज्य मजदुरों के लिए भविष्य में वरदान साबित होगी।  आज के इस कार्यक्रम में टीम लीडर सोहन नाथ जोगी, रोहित स्मिथ, हेमंत आचार्य,  बाबुलाल चौधरी, आकिब खान उपस्थित रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ