गोलवे एडुकॉम की महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट  डिजीटल स्किल अवेयरनेस कार्यशाला की शुरुआत रामकृष्ण परमहंस (देवरिया, मुजफ्फरपुर ) कोचिंग संस्थान  में हुई।   जिसमें  तक़रीबन 40 विद्यार्थी -आदर्श कुमार, नितेश कुमार, मोहित कुमार, विक्रम कुमार, रोहित कुमार, प्रशांत कुमार, शिवम् कुमार, रौशन कुमार, मुस्कान कुमारी, फातिमा खातून, अंजलि कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सखी कुमारी,  ,साधना कुमारी, नेहा कुमारी , जुलेखा खातून , ज्योति कुमारी आदि शामिल होकर इंटरनेट के उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।   

https://www.goalwayedu.com/
कार्यशाला में शामिल प्रतिभागी 

कार्यशाला में ग्रामीण बच्चों को इंटरनेट, आईटी से संबंधित वेब पेज, ब्राउज़र, वेव डिजाइनिंग, ब्लॉगिंग, ईमेल, सर्च इंजन आदि की आधारभूत जानकारी दी गयी। जहाँ बच्चों को डिजीटल टूल्स के जरिए  रचनात्मक लेखन, पेंटिंग, विचारों को ब्लॉग के जरिए पब्लिश करने का हुनर सिखलाया गया।  


बच्चों में  इंटरनेट के सही उपयोग से ज्ञान अर्जित करने के बारे में बताते हुए  गोलवे  के कंसल्टेंट फूलदेव पटेल ने आईटी सेक्टर में कैरियर आदि की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षक के तौर पर गोलवे  के प्रोजेक्ट इंचार्ज और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।  यह कार्यशाला निःशुल्क आयोजित की गयी।  

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक सन्देश पटेल, मुस्लिम अंसारी, अब्दुल मन्नान, राकेश पासवान, संदीप कुमार, वीरभूषण कुमार की महत्वपूर्ण सहयोग और भूमिका रही।