आज भारत में जन्मे देश रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का 131 वां जयंती ग्राम पंचायत राज चांद केवारी के ग्राम कचहरी में उप सरपंच श्री मति किरण कुमारी के अध्यक्षता में मनाई गई. जिसमें गुरु कुल कोचिंग सह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरफरी के बर्ष 2022 में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं एक नीम का पौधा लगाया गया.
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद श्री देवेश चंद्र ने बच्चों के बीच बाबा साहेब की की गई कार्यों का वृस्तृत जानकारी दिया. श्री सहिन्द्र माझी ने बच्चों को पुरस्कार के रूप में सोलह बच्चों को कांपी एवं कलम वितरण किया. इसके साथ ही उप सरपंच किरण कुमारी बाबा साहेब को कोटि कोटि नमन करते हुए बच्चों को याद दिलाया कि आज जो हम लोग पढाई लिखाई कर रहे हैं, हर कार्य के क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिला है. ये सब बाबा साहेब की देन हैं.
इस कार्यक्रम को संचालन फूलदेव पटेल मानवाधिकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता का एक प्रयास रहा, उन्होंने अपने सबोधन में बाबा साहेब की जीवनी पर अनेक प्रकार की संज्ञान को लेकर बच्चों को समझाया एवं सभी को एक ही संदेश दिया. शिक्षित बनो , संगठित रहो, सधर्ष करो, सुरक्षित रहो. अन्त में धन्यवाद ज्ञापन गुरु कुल के शिक्षक श्री राकेश रंजन जी ने किया. इस अवसर पर डां बलराम साहू, बैजू कुमार, अंजली कुमारी, पूजा कुमारी, सुषमा कुमारी, देव स्मृति, पूनम कुमारी, मणिषा कुमारी, तनु कुमारी, आकाश कुमार, प्रमजीत, रिकू, निभा, प्रिस, निलेश, प्रद्युम्न, अभिषेक, निखिल इत्यादि बच्चे उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ