अमृतांज इंदीवर
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया है। जो न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका के कार्यों, नीतियों व जनहित की सशक्त आवाज है। निष्पक्ष, निर्भीक और राष्ट्रीयता को बनाए रखने के लिए संकल्पित है। मीडिया शब्द ‘मीडियम’ से बना है जिसका अर्थ होता है माध्यम। एक ऐसा माध्यम जो सूचनाओं, जानकारियों एवं तथ्यों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से पहुंचा दे। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा समाचार, आलेख, फिल्म, सीरियल, नवीन सूचनाओं व जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उदाहरण- रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा, इंटरनेट व मल्टीमीडिया है।
मीडिया के प्रकार ( जनसंचार का माध्यम ) :
1. प्रिंट मीडिया
2. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
3. सोशल मीडिया
प्रिंट मीडिया : मुद्रण माध्यम अर्थात् प्रिंट मीडिया। सूचनाओं, जानकारियों, तथ्यों आदि को समाचार, आलेख, कहानी, रिपोर्ट, केस स्टडी को मुद्रित करने की विधा को प्रिंट मीडिया कहा जाता है। उदाहरण के तौर पर समाचार पत्र, पत्रिका, किताब, पम्पलेट, होर्डिंग, पोस्टर तथा मुद्रित सारी सामग्रियां जो जनता तक सूचनाओं को भेज सके वह सब प्रिंट मीडिया के अंतर्गत आता है। अंग्रेज जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने 29 जनवरी 1780 ई. को भारत का पहला अखबार बंगाल गजट निकाला।
प्रिंट मीडिया के प्रमुख समाचार पत्र और पत्रिकाएं :
- 1861 टाइम्स ऑफ इंडिया- रॉबर्ट नाइट
- 1849 ई. बंगाल रिकॉर्डर - गिरीश चंद घोष
- 1826 ईं उदंत मार्तण्ड- युगल किशोर शुक्ल (पहला हिंदी समाचार पत्र)
- 1845 ई. बनारस- राजा शिव प्रसाद सितारे हिंद
- 1854 ई. समाचार सुधावर्षण- श्यामसुंदर सेन
- 1855 ई. प्रजा हितैषी- राजा लक्ष्मण सिंह
- 1868 ई. कविवचन सुधा- भारतेंदु
- 1873 ई. हरिश्चंद्र मैगजीन- भारतेन्दु
- 1874 ई. बालबोधिनी- भारतेन्दु
- 1897 ई. नागरी प्रचारिणी पत्रिका- श्यामसुंदर दास
- 1900 ई. सरस्वती पत्रिका- चिंतामणिघोष एवं महावीर प्र. द्विवेदी
इसके बाद तो अधिकतर पत्र-पत्रिकाओं का मकसद केवल स्वाधीनता रह गया। अंग्रेजों की नीतियों और कुशासन के विरूद्ध जन-जन तक देशप्रेम की जागृति लाना। उन्हें गोलबंद करना। केसरी, बेंगाली, हरिजन, नवजीवन, यंग इंडिया, अमृत बाजार पत्रिका, हिंदुस्तानी, ट्रिव्यून, अखबार-ए-आम, अभ्युदय आदि अंगेजी हुकूमत के विरूद्ध डटे हुए थे। पत्रकारिता का अलख जगा रहे थे। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया, स्टेटसमैन, पायनियर आदि अंग्रेजी हुकूमत का यषोगान कर रहे थे। एक तरफ अधिकतर अंग्रेजी पत्र-पत्रिकाएं अंग्रेजी शासन के पिछलगू बन गए थे, तो वहीं हिंदी और अन्य स्थानीय भाषाओं के अखबार जनजागरण और स्वाधीनता के लिए कलम की तकात से लड़ रहे थे। राजाराम मोहन राय और भारतेन्दु ने पत्रकारिता को क्षितिज दिया।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दृश्य-श्रव्य माध्यम भी कहा जाता है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सूचनाओं को भेजने के लिए ध्वनि, कैमरा, प्रकाश, संगीत आदि का सहयोग लेता है। प्रिंट मीडिया से अधिक व्यापक तरीके से सूचनाओं को संप्रेषित करने के लिए रेडियो, टेलीविजन, फिल्म, वीडियो, न्यूजरील, कंप्यूटर आदि किसी भी घटना या विचारों की पूरी व्यापक जानकारी व सूचना प्रभावकारी ढंग से प्रेषित करता है। समाचार व संदेशों को तीव्रगामी गति से पहुंचाना इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का काम होता है। मनोरंजन के साथ साथ वैज्ञानिक तरीके ने नई पत्रकारिता का नया अध्याय शुरू किया है। परिणामतः अब केवल खबरें व सूचनाएं प्रसारित ही नहीं बल्कि उसकी समीक्षा, साक्षात्कार, विश्लेषण आदि ने आम आदमी के जीवन तक को प्रभावित करता है।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रकार :
1. दृष्य-श्रव्य मीडिया (तस्वीर के साथ आवाज जैसे- टेलीविजन)
2. श्रव्य मीडिया (केवल आवाज जैसे- रेडियो)
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की अवधारणा : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जनसंचार का बेहतर माध्यम है जो शीघ्रता से सूचनाओं को संपादित करके प्रसारित करता है। किसी भी घटना की जीवंत चलंत तस्वीरों को कैमरे में कैद करके पूरे प्रमाण के साथ आम-आवाम को अवगत कराता है। हजारों किमी दूर-दराज की दुर्लभ छवि व तस्वीर को संपादित करके तीव्रता के साथ प्रसारित करने की पद्धति है।
संपादन करने का तरीका
- रपट तैयार करना
- घटना का वीडियो शूट करना
- वायस ओवर करना
- खबरों के साथ-साथ विष्लेषण करना
- न्यूज एंकरिंग करना
- वीडियो एडीटर तीव्रता के साथ संपादित करके प्रसारण करने के लिए प्रेषित करना
प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अंतर : प्रिंट मीडिया में सामग्रियों, सूचनाओं, खबरों, आलेखों को मुद्रित यानि छापाई करके जन-जन तक पहुंचाया जाता है। जैसे- पत्र, पत्रिका आदि। जबकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में तमाम सामग्रियों, सूचनाओं, जानकारियों, खबरों को विजुअलाइज करके प्रसारित किया जाता है। जैसे - टीवी, रेडियो, इंटरनेट आदि।
हिंदी टीवी चैनल की सूची :
Aaj Tak
ABP News
Aryan TV
CNBC Awaaz
DD News
ET Now
Swadesh
Good News
Today
India News
India TV
Jan TV
Janta TV
Khabar Bharti
Live India
NDTV India
News 24
News Nation
News World
India
News18 India
R9 TV
Republic
Bharat
Sadhna News
Sahara Samay
Sansad TV
Sudarshan
News
Times Now Navbharat
Total TV
Zee Business
Zee Hindustan
Zee News
अंग्रेजी टीवी चैनल की सूची :
Bloomberg Quint
CNBC TV18
CNN-News18
ET Now
India Today
India Ahead
Mirror Now
NDTV 24x7
NDTV Profit
News9
News X
Republic TV
Times Now
WION
मीडिया में कैरियर और प्रमुख सरकारी कॉलेज :
University School of Mass Communication, New Delhi. ...
Utkal University, Bhubaneswar. ...
MSU Baroda - Maharaja Sayajirao University of Baroda. ...
UNIPUNE (Pune University) - Savitribai Phule Pune University.
...
Kerala University - University of Kerala. ...
Farook College, Kozhikode.
भारत में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय में जनसंचार, मीडिया, पत्रकारिता, डिजीटल मीडिया आदि की सर्वोत्कृष्ट शिक्षा के लिए मशहूर है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यू मीडिया, कंप्यूटर से संबंधित कोर्स को आधुनिकतम तरीके से विश्वविद्यालय में शिक्षा दी जाती है।
जर्नलिज्म में स्कोप :
- न्यूज रिपोर्टर
- कैमरा मैन
- न्यूज एंकर
- प्रोड्यूसर
- वीडियो एडीटर
- ग्राफिक डिजाइनर
वेब डिजाइनर आदि की भर्तियां होती हैं। जहां से लोग लाखों रुपए के साथ-साथ नेमफेम भी हो रहे हैं। आप भी चाहें तो निश्चित रूप से मास कम्यूनिकेशन की डिग्रियां व हूनर प्राप्त करके देश की सेवा कर सकते हैं। इसके अलावा आजकल सभी विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ जर्नजिज्म, मास्टर ऑफ जर्नलिज्म व पीएचडी की डिग्रियां दी जा रही है। जहां से शिक्षा प्राप्त करके आप जीवन को नई ऊंचाई दे सकते हैं।
खुला विश्वविद्यालय से भी कर सकते हैं पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई : देश में शिक्षा व तकनीकी विकास के साथ-साथ आज खुला विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की पूरी व्यवस्था है, जहां से शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। नालंदा खुला विश्वविद्यालय, इग्नू आदि से भी शिक्षा ली जा सकती है।




0 टिप्पणियाँ