बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल

मुजफ्फरपुर । दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल परिसर में ‘स्कूल प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कला और विज्ञान से संबंधित सौ से अधिक रचनात्मक और कलात्मक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षावार स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, ग्रामकचहरी, रूम हीटर, होलोग्राम, अबेकस, राष्ट्रीय मानचित्र, सोलर सिस्टम, नदियों का उद्गम, ज्वालामुखी, भारतीय लोककला, लोकनृत्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण, ग्लोबल वार्मिंग, इलेक्ट्रिसिटी, एफिल टावर आदि बेहतरीन मॉडल को देखने के लिए सैकड़ों अभिभावक समेत बच्चों में कौतुहूलता का विषय बन रहा। वहीं, आर्ट गैलरी में बच्चों द्वारा निर्मित कलात्मक व सजीव तस्वीरें दर्शकों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। 

बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल
बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल

स्कूल प्राचार्य ने कहा कि कला, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों को केंद्र में रखकर बच्चों ने रचनात्मक कौशलों का प्रदर्शन करके शैक्षिक विकास की दिशा में अद्भुत कार्य किया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल निरंतर विभिन्न कौशलों व गतिविधियों के जरिए नवीनता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करने के लिए कृतसंकल्प है। 
बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल
बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल

छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के जरिए संगीत व नृत्यकला का प्रदर्शन करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पावनी, प्राणवी, शौर्य, आदित्य, प्रियांशु, लक्ष्य, नव्या, पीहू, श्रुति, लिबा, अनन्या आदि ने झिझिया, कजरी, किसना, लावणी, बिहू, कूचिपूडी, भरतनाट्यम, कथक व भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति से समा बांध दिया।

बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल
बच्चों ने ‘स्कूल प्रदर्शनी’ में दिखाया रचनात्मक मॉडल

इस अवसर पर स्कूल के अमिशा आनंद, शिवानी कुमारी, सुजीत कुमार, उज्ज्वल सिंह, पूनम कुमारी, रोशनी, रत्ना, शुभाकर झा, नवीन झा, मंतोष कुमार, सोनू, राहुल समेत सभी स्कूल स्टाफ मौजूद थे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code