Report
Phuldev Patel
मुजफ्फरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर के आदेशानुसार 22 अगस्त को हरिसभा चौक स्थित मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘बिजली बचत कैसे करें’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए फूलदेव पटेल ने कहा कि बिजली की बचत आज के समय में बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि कमरे में रहने के दौरान ही बल्ब जलाएं और बाहर निकलते समय उसे बंद कर दें। इसी तरह आवश्यकता के अनुसार ही बल्ब और पंखे का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि बिजली उत्पादन में पानी की भी काफी खपत होती है, इसलिए बिजली बचाना अप्रत्यक्ष रूप से पानी बचाने में भी मदद करता है।
पैनल अधिवक्ता पवन कुमार ने बच्चों को “पानी बचाएं, जीवन बचाएं और बिजली बचाएं, पानी बचाएं” का संदेश देते हुए ऊर्जा और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिपुरारि सिंह ने कहा कि बच्चों में बचत की आदत बचपन से ही विकसित की जानी चाहिए। छोटी-छोटी बचत की आदतें भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
कार्यक्रम में एलएलसी शिक्षक रंधीर कुमार सहित छात्र आदित्य कुमार, शिवम कुमार, हरि ओम कुमार, जावेद अख्तर, रितिका कुमारी, नंदनी कुमारी, मनोज कुमार, आयुष कुमार, उदय प्रकाश सहित कुल 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को ऊर्जा संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
Also Read :
- Lithium-Ion Battery Business: क्या भारत में यह भविष्य का बड़ा अवसर बन सकता है?
- 12वीं के बाद बिना पैसे के कौन सा कोर्स करें? (2026 में स्मार्ट शुरुआत)
- 12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें? टॉप करियर विकल्प जो बदल सकते हैं आपका भविष्य
- माइक्रोग्रीन: कम लागत में हेल्दी लाइफ और स्मार्ट कमाई का आधुनिक तरीका
- फुले फिल्म की कहानी क्या है?

0 टिप्पणियाँ