रिपोर्ट
अमृत राज
रामलीला गाछी
बिहार, मुजफ्फरपुर। ( शुक्रवार) जिले के पारु प्रखण्ड अन्तर्गत चांद केवारी पंचायत के रामलीला गाछी प्ले ग्राउंड में सेवासदन क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा लीग मैच सीवान बनाम सेवासदन क्रिकेट क्लब रामलीला गाछी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सेवासदन क्रिकेट क्लब की टीम मात्र बीस ओवर में दस विकेट गवांकर 85 रन ही बना सकी। सीवान क्रिकेट क्लब के टीम के द्वारा 9.4 बॉल में दो विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर विजयी हुई।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच सीवान क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी जावेद हुए। जावेद ने अपने ओवर के 2.4 गेंद में पांच विकेट लेने में कामयाब हुए। उन्हें सेवासदन क्रिकेट क्लब टीम के निगरानीकर्त्ता डॉ परमेश्वर भक्त ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ऐनुद्दीन ने दिवाल घड़ी, शंभु सिंह ने प्रमाण-पत्र, मेडल, संरपच पति ताहिर हुसैन ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। मैच में हैट्रिक छक्का लगाने वाले सेवासदन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी नौशाद ने दस गेंदों में 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसे ऋषिकेश पटेल ने 551 रुपये नकद पुरस्कार दिया।
मैच में अम्पायर की भूमिका शशिभूषण सिंह एवं उपेन्द्र पटेल ने निभाई। साथ ही मैच स्कोरर इजहार अली एवं राजा मंसूरी थे। वही कमेंटेटर की अहम भूमिका वाहाब अली एवं जय प्रकाश ने निभाई। इस मैच में कमिटी के सदस्य प्रमोद पटेल, रौशन पाण्डेय, रवि कुमार, मकशुद, रहमत, इमरान, कौशल आदि के साथ खेलप्रेमी एवं दर्शक मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ