शीतलपुर स्कूल के 259 बच्चों ने पेंटिंग कर मनाया बैगलेस-डे

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शीतलपुर स्कूल के 259 बच्चों ने पेंटिंग कर मनाया बैगलेस-डे

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

पूर्वी चम्पारण। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शीतलपुर में आज सुरक्षित शनिवार के तहत बैगलेस-डे के अंतर्गत बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वर्ग 1 से लेकर 10 तक के बच्चों के बीच "उगता सूरज" विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑन स्पॉट पेंटिंग बनाने में बच्चों ने जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वह काबिले तारीफ था। 

शीतलपुर स्कूल के 259 बच्चों ने पेंटिंग कर मनाया बैगलेस-डे

प्रतियोगिता के संयोजक व शिक्षक डॉ सतीश कुमार साथी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं सर्वश्रेष्ठ पांच पेंटिंग को शीघ्र पुरस्कृत करने की घोषणा की। बच्चों ने अपनी पेंटिंग में उगता सूरज को किसी ने पहाड़ के पीछे से, किसी ने मंदिर के पीछे से, किसी ने घर की छत से ,किसी ने जंगल से तरह-तरह के दृश्यों में दर्शाया।

शीतलपुर स्कूल के 259 बच्चों ने पेंटिंग कर मनाया बैगलेस-डे

इस रचनात्मक प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अवध पटेल सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग मिला। प्रतियोगिता में कुल 259 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले मानसी कुमारी, अंशु कुमारी, माहिजदी, मनीष कुमार, अन्नय कुमारी, नीलम कुमारी, कोमल कुमारी, पूजा कुमारी, संस्कृति श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया। स्कूल शिक्षक शाहिल हुसैन, मारमूराही, मुकेश पाठक, अनीता कुमारी, संगीता कुमारी, नगामा खातुन, अनुपम पाण्डेय, रचना कुमारी, प्रिया कुमारी, अनुपमा के साथ अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Also Related Post 


 

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code