वैकल्पिक मीडिया शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत
मोहम्मद अली जौहर सिद्दिकी
मुज़फ़्फ़रपुर। देश समाज में जो हो रहा है उस पर अपनी बात रख पाएँ इसके लिए ग्रामवाणी ने मुजफ्फरपुरवासियों के लिए 'मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी' एक साधन उपलबध कराया है। लोकल कम्यूनिटी नेटवर्क की ताकत जिसने स्थानीय लोगों को अपनी आवाज़ सत्ता-प्रशासन में बैठे लोगों तक पहुँचा पाने का एक विश्वास देने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर मोबाइलवाणी जिस पर लोग अपना संदेश मोबाइल के माध्यम से रिकॉर्ड करते हैं और ये संदेश प्रारंभिक जांच के बाद प्रसारित कर दिया जाता है।
मोबाइल वाणी पर सामाजिक मुद्दों से लेकर सांस्कृतिक विषयों से जुड़े कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्रसारित किया जाता हैं। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार बताते हैं कि मोबाइलवाणी को काफी सहज बनाया गया है जिसमें मुजफ्फरपुर किसी भी जगह से मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के नंबर पर मिस्ड कॉल कर के अपनी समस्याओं को मोबाइलवाणी पर रिकॉर्ड करके एक साधारण से साधारण व्यक्ति भी अपनी बातों को प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और समाज तक पहुंचाया सकता है। परफेक्ट सॉल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर बताते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचने का एक रास्ता दिया है मुजफ्फरपुर मोबाइलवाणी।
मुजफ्फरपुर के सुदूर ग्रामीण इलाकों में, जहां सरकारी नीतियां और सहूलियतें का प्लेटफ़ॉर्म है। जहां हर किसी को पूरी हिस्सेदारी है। मुजफ्फरपुर मोबाइलवाणी ऐसी ही एक सेवा है जिसके ज़रिए श्रोता अपने संदेश सामुदायिक रेडियो स्टेशनों तक पहुंचाते हैं जिसमें श्रोताओं को दिए गए नंबर पर सिर्फ एक कॉल करना होता है और उनका संदेश स्वचालित तरीके से रिकॉर्ड होना शुरू हो जाता है. यही रिकॉर्डिंग सामुदायिक रेडियो स्टेशन के संचालक अपने कार्यक्रम में सुना देते हैं। सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि साफ-सफाई से जुड़े मुद्दे हो या फिर स्थानीय राशन केंद्रों में भ्रष्टाचार के मामले, मुजफ्फरपुर मोबाइलवाणी इन सभी मुद्दों पर सिटिज़न रिपोर्टर्स के ज़रिए रोशनी डालती है।
मोबाइल से प्रसारण मोबाइलवाणी एक ऐसी कम्युनिटी नेटवर्किंग सेवा है जिसमें मोबाइल फ़ोन के ज़रिए कार्यक्रम भेजे और प्रसारित किए जाते हैं. लिहाज़ा इसके लिए ना तो इंटरनेट और ना ही रेडियो सेट की ज़रूरत पड़ती है.मुजफ्फरपुर मोबाइलवाणी के पदाधिकारी संजय कुमार बताते हैं कि मुजफ्फरपुरवासी 9211791369 'मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी' पर अपनी बात रख व मूल्यांकन के बाद सुन सकते हैं वही वैशाली के लिए "वैशाली मोबाइल वाणी 9540039655 नंबर है। देश समाज में जो हो रहा है उस पर अपनी बात रख पाएँ इसके लिए मोबाइलवाणी एक ज़रिया है।



0 टिप्पणियाँ