ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

महिला मंच की शालिनी पटेल ने महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

जदयू की प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच शालिनी पटेल ने दिया महामहिम राष्ट्रपति को बांदा उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन 

Report

Phuldev Patel

बांदा। सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति को शराब बंदी और जल मिशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे काम को लेकर जिले के अंदर बर्बाद हो रही सड़कों की मरम्मतीकरण सहित बुंदेलखंड में उद्योगधंधों की स्थापना कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर पलायन रोकने के अलावा लुप्त हो रही कुश्तीकला को जीवंत बनाने के लिए, ग्राम समाज की भूमि पर अखाड़ों की स्थापना एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में माने जाने वाले पत्रकारों कों आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भरा पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । जदयू की प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच की शालिनी पटेल ने जिला प्रशासन को देकर सरकार से मांगों को पूरा करने की कार्यवाही के लिए कहा है। 

महिला मंच की शालिनी पटेल ने महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

जदयू की प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच शालिनी पटेल ने पांच सूत्रीय ज्ञापन में कहा है कि शराब की लत में न जाने कितने लोगों की जाने ले ली। न जाने कितने आबाद घर बर्बाद कर दिए। ऐसी स्थिति में शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाई जाए और अर्जित होने वाले राजस्व का कोई सरकार और विकल्प ढूंढ ले। ज्ञापन में उन्होंने जल मिशन योजना के अंतर्गत हर घर जल,  हर घर नल को लेकर कहा कि अधाधुंध मनमाने तरीके से शहरों, गांवों, कस्बों की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। 

क्षतिग्रस्त सड़कों का पुर्ननिर्माण कराया जाए और उत्तरदायी कंपनी से हुए नुकसान की वसूली सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने सरकार द्वारा बनाए गए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण को एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा है कि अब बुंदेलखंड को उद्योगधंधों की जरूरत है। उद्योग स्थापित कर रोजगार मुहैया करा पलायन को रोका जाना चाहिए। उन्होंने प्राचीन कुश्तीकला की लुप्त होती विधा पर भी कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाज की जमीनों पर अखाड़ों की स्थापना करायी जाए ताकि कुश्तीकला जीवंत बनी रहे और पहलवानों के दांवपेंच का खेल जारी रहे। 

अंतिम और पांचवें बिंदु पर उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को अन्य संचालित आवासीय योजनाओं की तर्ज पर आवास उपलब्ध कराना चाहिए ताकि वह भी समाज की मान्यता के विरुद्ध अपने उत्तरदायित्वों का अनुपालन कर सकें और उनके सामने खड़ा आवास का संकट समाप्त हो सके। जदयू की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए कहा है। सोमवार को उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञा कलक्ट्रेट कैंपस में बैठे एसडीएम को दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ