ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में मुजफ्फरपुर न्यायमंडल रहा अव्वल

Report

Phuldev Patel 

मुजफ्फरपुर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुषी श्वेता कुमारी सिंह के मार्ग निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालयों एवं न्यायाधिकरणों में लंबित आपराधिक शालनीय मामले एवं बैंक व संबंधित मामलों के निष्पादन में बिहार प्रदेश में प्रथम रहने का सिलसिला बरकरार रखते हुए इस बार भी कुल 16190 मामलों के निष्पादन कर मुजफ्फरपुर न्यायमंडल, पूरे बिहार प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में मुजफ्फरपुर न्यायमंडल रहा अव्वल

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने काफी पहले से इसकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने एवं समीक्षात्मक बैठकें आयोजित कीं एवं विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों को भी तैयारियों का जायजा लेते रहने के लिए उत्तरदायित्व दिया गया था। 

सामूहिक प्रयास और अथक परिश्रम का यह परिणाम रहा कि जिले में इस बार न्यायालय में लंबित कुल 6057 मामलों का निष्पादन किये गये जो पूरे बिहार प्रदेश में सबसे अधिक है। इसके अलावा इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य आकर्षण रहे ट्रैफिक चालान के मामलों के निष्पादन में भी मुजफ्फरपुर अव्वल रहा। जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ट्रैफिक चालान के कुल 9415 मामलों निष्पादित किये गये। वाद पूर्व मामले तथा न्यायालयों में लंबित मामलों को मिलाकर इस बार कुल-16190 मामलों का निष्पादन किया गया। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में मुजफ्फरपुर न्यायमंडल रहा अव्वल

विभिन्न मामलों के निष्पादन में राजस्व के रूप में सरकार को जिले से 13,00,97,871/- रुपये प्राप्त हुए। इस उपलब्धि को प्राप्त करने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभागों का सहयोग सराहनीय रहा। इसके लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुषी श्वेता कुमारी सिंह एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तेज कुमार प्रसाद ने सभी को बधाई दिया और उम्मीद जताई की आगे भी मुजफ्फरपुर जिला ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ