ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

चांदकेवारी कोचिंग संस्थान में सुभाषचंद्र बोस की जंयती मनाई गई

एसयुसीआई के संयोजक लालबाबू सहनी ने बच्चों को सुभाषचंद्र बोस के जीवन की संघर्षमयी कहानी विस्तार पूर्वक सुनाई

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

बिहार, मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड अन्तर्गत चांदकेवारी (एआईएम) AIM कोचिंग संस्थान में आजादी आंदोलन के महानायक देशभक्त सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जंयती मनाई गई।  इस कार्यक्रम में एसयुसीआई के प्रखण्ड संयोजक लालबाबू सहनी और सुरेश दास ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को मल्यार्पण किया।  साथ में कोचिंग के छात्र- छात्राओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित किया। एसयुसीआई के संयोजक लालबाबू सहनी ने बच्चों को सुभाषचंद्र बोस के जीवन की संघर्षमयी कहानी विस्तार पूर्वक सुनाई। नेताजी का बचपन में पढ़ने की रुचि से लेकर अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने पर लाखों-लाख नौजवानों ने उनके साथ खड़े होकर एक सुर से विरोध करते थे। नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 ई में हुआ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनेलाल प्रसाद ने किया उन्होंने कुछ पंक्ति प्रस्तुत किया- " पूर्ण नहीं है यह आजादी जिसका दर्शन पाया! राम राज्य है, अभी कहा जो बापू ने दिखलाया था! कल्पित सपना बाबू जी का सच्चा कर दिखलाना! अमर संदेशा बापू जी का बच्चो भूल न जाना। 

चांदकेवारी कोचिंग संस्थान में सुभाषचंद्र बोस की जंयती मनाई गई

उन्होंने अग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ फेकने के लिए आजाद हिन्द फौज का गठन किया था।  इस प्रकार सुरेश दास ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के जीवन की एक एक घटना बच्चे, नौजवानों एवं वयोवृद्धों को एक कतार में खड़ा करने के लिए वचनबद्ध है। आज भी सुभाषचंद्र बोस की सोच वाली सरकार नहीं है, नेताजी चाहते थे पहले देश की आज़ादी मिले फिर देश में समराज्य यानी सभी को एक समान रूप से आजादी मिले।

Also Read 

 इस कार्यक्रम में बच्चों की ओर से मैविश खातुन ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने देश से प्यारा कुछ भी नहीं है।  इसलिए हम सभी को एकजुट होकर अच्छा समाज का निर्माण करना चाहिए। एआईएम कोचिंग के सोनू कुमार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन् किया। विद्यार्थयों को अपने जीवन के संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए। संघर्ष करते हुए लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।  रुसतम आलम ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन के संघर्ष  देश को काम नहीं आया। आज भी देश अंग्रेजों की बनाई राह पर ही चला रहा है। 

चांदकेवारी कोचिंग संस्थान में सुभाषचंद्र बोस की जंयती मनाई गई

कोचिंग के शिक्षक राजकिशोर राम ने कहा कि आजादी के पहले भी देश में बेरोजगारी, शिक्षा की कमी थी और आज भी देश में बेरोजगारी व शिक्षा की कमी है। शिक्षक रामप्रवेश यादव ने कहा कि जिस तरह आजादी के पहले छुआछुत एवं भेदभाव था वह आज भी देश में कायम है। इसी आजादी के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने बताया था कि पहले देश आजाद हो फिर देश में समानता कायम हो।  

चांदकेवारी कोचिंग संस्थान में सुभाषचंद्र बोस की जंयती मनाई गई

इस कार्यक्रम में संजय कुमार दास सोनू कुमार, अंश कुमार, रंजीत कुमार नीतेश कुमार, दीपक कुमार, रोहन कुमार, संदीप कुमार, रितेश कुमार, सोहैल आलम, हुसैन, अंजली कुमारी, रौशनी कुमारी, गुड़िया कुमारी पूजा कुमारी, सहिना खातुन, चांदनी कुमारी, छोटी कुमारी, रिमझिम कुमारी, निशा कुमारी, आरती कुमारी, अर्चना कुमारी के साथ अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक ओम प्रकाश ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ