रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (20 फरवरी ) डी पी यादव कालेज डभौरा के द्वारिका सभागार में "हम और हमारा संविधान" पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक सचिन श्रीवास्तव (पत्रकार) एवं डॉ. के के यादव थे। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र के उद्घाटक पर्यावरणविद जंगल बचाओ अभियान के संयोजक बिजेंद्र पांडे एवं अरूण सिंह बघेल थे। सत्र में समाजिक कार्यकर्ता सियादुलारी महिला मुद्दे पर चर्चा की एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश यादव संगठनात्मक मुद्दे पर बात रखी तथा पार्षद वार्ड नं 7 असमा (रचना)आदिवासी नगर परिषद डभौरा द्वारा हम और सरकार पर बात रखी। 14 अप्रैल तक 1000 लोगों तक संविधान पढ़ने और संविधान खरीदने के लिए प्रेरित करना, संवैधानिक जन जागरकता करने के निर्णय लिया गया।
लंच के बाद सत्र की शुरुआत नगर परिषद डभौरा विपक्ष की नेता माया विश्वनाथ सिंह द्वारा की गई। प्रमुख रूप से महिला मुद्दे पर नीलू दहिया, उषा सिंह एवं दिनेश यादव द्वारा संवैधानिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। सत्र में प्रमुख रूप से पुष्पेन्द्र सिंह, रीता, अवधेश, जन्मावती, जय प्रकाश, विनीता, बृजेश, प्रेमवती, जय कुमार, रवि, सुरेश, रेणु, रामकैलाश, मनीष, कृष्णा, संगीता, राज कुमार आदि लोगों का सरहानीय योगदान रहा। कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सिंह यादव द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया गया।


0 टिप्पणियाँ