ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

डायट रामबाग में छह दिवसीय कला, समेकित शिक्षा व क्षमता संवर्धन कार्यशाला

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। (1 मार्च ) को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामबाग में समग्र शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत 6 दिवसीय कला समेकित शिक्षा, क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।  कार्यशाला में कला के विभिन्न विधाओं के बारे में डी एल एड के प्रथम वर्ष प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों को विद्यालय में बच्चों द्वारा अध्ययन किए जा रहे विषयों जैसे गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान को विभिन्न रोचक शिक्षण विधाओं से पढ़ाए जाने की कला से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी कला समेकित शिक्षा पर जोर दिया गया है।  शिक्षकों से अपेक्षा करता है कि शिक्षक विषय अध्यापन के साथ-साथ उन विषयों में निहित कला सौंदर्य वा मूल्यों को भी बताया। अपने शिक्षण कला के स्तर तक ले जाकर शिक्षण करें । दृश्य कला के अंतर्गत थम प्रिंटिंग, थ्रेड प्रिंटिंग के साथ-साथ भारत के प्राचीनतम कला विधाओं और लोक-संस्कृति वा कलाओं  से जुड़ी बातों, तथ्यों, से पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षुओं को परिचय कराया गया।  

डायट रामबाग में छह दिवसीय कला, समेकित शिक्षा व क्षमता संवर्धन कार्यशाला

दिनांक 2/3/2023को दृश्य कला के अंतर्गत मिट्टी के पत्रों पर पेंटिंग, मुखौटा निर्माण, का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस कार्यशाला में आज के  मुख्य साधन सेवी के रूप में दृश्य कला विधा के विशेषज्ञ श्री गोपाल फलक वा डा विशाल भूषण यादव, तथा कठपुतली विधा के विशेषज्ञ  श्री सुनील कुमार थे। कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्या श्रीमती अनामिका कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या ने कहा की शिक्षा और कला दोनो एक दूसरे को सदैव संवर्धित करते रहे है और कला द्वारा शिक्षा को अत्यंत ही रोचक तरीके प्रस्तुत किया और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यशाला में प्रथम वर्ष के सभी प्रशिक्षुओं के साथ डायट के व्याख्याता डा, सरिता कुमारी, डा, श्वेता सोनाली, श्रीमती मीरा, श्रीमती अर्पणा, श्रीमती रोली, सुश्री रश्मि, श्री सुजीत कुमार, श्री पंकज, श्री अर्जुन गिरी, श्री निर्मल कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री मनीष पांडे, श्री आशीष कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा संतोष राणा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ