ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

हिंदी विषय के 32 अतिथि सहायक प्राध्यापकों को हटाए जाने पर संघ ने जताया आक्रोश

10 लाख नौकरियां देने वाली सरकार ने 32 अतिथि 

सहायक प्राध्यापकों की छीनी नौकरी 

विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी और कहा कि बिना सीटों की समीक्षा किए अतिथि प्राध्यापकों को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रदर्शन के बाद पुनर्बहाली के लिए कुलपति को सौंपा ज्ञापन
अतिथि प्राध्यापकों ने कहा कि पुनर्बहाली नहीं होने की स्थिति में आमरण अनशन, भूख हड़ताल और विश्वविद्यालय का चक्का जाम किया जाएगा
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ, पटना ने समर्थन दिया

मुज़फ़्फ़रपुर। (शुक्रवार ) बिहार विश्वविद्यालय कैंपस में बीआरबीयू प्रशासन द्वारा हिंदी विषय के 32 अतिथि शिक्षकों के हटाए जाने पर अतिथि शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ।प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति को पुनर्बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ, पटना ने समर्थन देते हुए कहा कि बिना सीटों की समीक्षा किए अतिथि प्राध्यापकों को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 


इससे पूरे राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अतिथि प्राध्यापकों में रोष व्याप्त हो गया है। राज्य स्तरीय प्रतिनिधि मंडल कुलपति से समय लेकर इस बिंदु पर वार्ता करेगा। मांगे नहीं माने जाने की स्थिति में 11 विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक बिहार विश्वविद्यालय का चक्का जाम करेंगे।

हिंदी विषय के 32 अतिथि शिक्षकों के हटाए जाने पर शिक्षकों ने जताया आक्रोश
अतिथि प्राध्यापक संघ के डॉ ललित किशोर, डॉ राघव कुमार, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ अफरोज, डॉ गुंजन ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सीटों की समीक्षा कर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द अतिथि प्राध्यापकों को पुनः पदस्थापित करें अन्यथा संघ चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए विवश होगा। दर्जनों महिला अतिथि प्राध्यापकों ने बताया कि वे मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। कुछ भी अनहोनी हो सकता है। 

वहीं विधान पार्षद प्रो संजय कुमार सिंह ने कुलपति से टेलिफोनिक वार्ता कर अतिथि प्राध्यापकों के हटाए जाने पर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने बताया कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा। कुलपति ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सीटों की समीक्षा कर निदान निकाला जाएगा।

हिंदी विषय के 32 अतिथि शिक्षकों के हटाए जाने पर शिक्षकों ने जताया आक्रोश
मौके पर डॉ संगीता कुमारी, डॉ अनुपम, डॉ सोनी, डॉ रश्मि, डॉ गीतांजलि, डॉ पल्लवी, डॉ जागृति, डॉ गायत्री, डॉ पूनम, डॉ दिव्या, डॉ इंदिरा, डॉ कस्तूरी शिवम सौंदर्यम, डॉ जयपाल, डॉ संतोष सारंग, डॉ समदर्शी, डॉ महेश कुमार, डॉ अभिनव, डॉ शानू, हैदर, डॉ शिवनंदन प्रसाद, डॉ अविनाश, डॉक्टर अजय कांत गिरी, डॉ संतोष लाल, डॉ वरुण कुमार ठाकुर, डॉ पुष्पेंद्र, विकास कुमार, डॉ गणेश चंद्र शाह, प्रो रवि कुमार, निशा कुमारी एवं हैदर मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ