ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

जन-जन के मन की बात करता वागड़ रेडियो स्टेशन



वागधारा संस्था का वागड़ रेडियो का मुख्य उद्देश्य समुदाय की बात को, समुदाय से लेकर समुदाय तक पहुँचाना। सच्ची खेती कार्यक्रम के तहत किसान भाई-बहनों को जैविक खेती को बढ़ावा देना और सच्चा बचपन व सच्चे लोकतंत्र की और अग्रसर होना है। 

Report

Vikas Meshram

vikasmeshram04@gmail.com

यह रेडियो स्टेशन समुदाय के हर एक व्यक्ति के लिये मंच प्रदान करता है! साथ ही जिस समुदाय से वह जुड़ा हुआ है उससे बातचीत करना, उन्हें समझना, समस्याओं का समाधान और भागीदारी निभाना! रेडियो कार्यक्रमों के प्रसारण से हर व्यक्ति को खासतौर पर कार्यक्रम के माध्यम से उनकी समस्याओं का हल बच्चों से जुड़ी बातचीत, युवाओं के लिये जागरूकता और रोजगार विषयक जानकारी देना , पोषण , स्वास्थ्य और विगत बीते दिनो में कोरोनावायरस संक्रमण के बारे में जागरूकता हो, वागड रेडियो 90.8 एफएम श्रोताओं को सटीक जानकारी उनके पसंदीदा रूप में प्रदान करता रहा है। 

जन-जन के मन की बात करता वागड़  रेडियो स्टेशन
शाम के 7.00 बजे, दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल तहसील के भून की घाटी गांव की आठ दस महिलाएं शांतीदेवी डामोर के बरामदे में एकत्रित हुईं, जिन्होंने एक मेज पर अपना रेडियो रख दिया था। पांच बच्चों के आंख और कान भी रेडियो पर लगे हुए थे, हालांकि वे आंगन में खेल रहे थे। अचानक रेडियो से एक मधुर आवाज निकली और हर कोई चुप हो गया। रेडियो जॉकी (आरजे), अजंली ने घोषणा की – “आप सुन रहे हैं वागड रेडियो 90.8 एफएम गाव से ढाणी तक हरियाली से खुशियां तक…।”

जैसे ही महिलाओं और बच्चों ने पहली कुछ पंक्तियाँ सुनीं, उन्होंने तालियां बजाना शुरू कर दिया, क्योंकि अंजली ने जो लोकगीत गाया, वह उनकी स्थानीय बोली में था। गीत समाप्त होने के बाद बच्चे तितर-बितर हो गए, जबकि महिलाएं अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान सुनने के लिए रुकी रहीं। स्थानीय जनजातिय समुदाय आबादी के पसंदीदा प्रारूप और बोली में कार्यक्रम पेश करके, वागड रेडियो 90.8 एफएम सामुदायिक रेडियो , खेती के तरीकों, पोषण,स्वास्थ्य,शिक्षा रोजगार आदि के बारे में श्रोताओं को बड़े स्तर पर प्रभावित कर रहा है।
जन-जन के मन की बात करता वागड़  रेडियो स्टेशन
राजस्थान के वागड़ क्षेत्र का एवं बांसवाड़ा जिले में पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन औपचारिक रूप से 1 अगस्त 2017 को 12.00 बजे वागधारा सचिव श्रीमान जयेश जोशी द्वारा शुभारंभ किया गया था ,रेडियो का प्रसारण 12 घंटे किया जा रहा है जिसमें 3 घंटे लाइव प्रसारण किया जा रहा है और वागधारा संस्था के तीन थीम सच्चा बचपन, सच्चा स्वराज, सच्ची खेती को लेकर कार्यक्रम बनाये जाते हैं

राजस्थान के बांसवाड़ा,प्रतापगढ़,जिलो डूंगरपुर में आसपुर तहसील से लेकर गुजरात में संतरामपुर तक जिसमे 200 से 300 गांवों के 3 से 3.5 लाख ग्रामीणों तक सीधे पहुँचने के लिए समय अनुसार मौसम की जानकारी के अलावा स्थान-विशेष के कृषि , खेती,आदिवासी संस्कृति, के तरीकों सम्बन्धी समाचार लेकर, सामुदायिक रेडियो सेवा, वागड रेडियो 90.8 एफएम की शुरुआत की। बहुत कम समय में, यह स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं के प्रसार का एक मंच बन गया है । वागड रेडियो “90.8 एफएम उन सभी क्षेत्रों तक पहुँच गया है, जिनकी योजना बनाई थी।” अब रेडियो स्टेशन के पास कृषि-आधारित कार्यक्रमों के अलावा, गीत, लोकप्रिय कहानियाँ, सरकारी योजनाओं की घोषणा एवं स्पष्टीकरण और आम लोगों के लिए स्वास्थ्य परामर्श हैं। आराधना, बच्चों के लिए नन्हें दिलो की कहानी ,गांधी आत्म दर्शन आज के दौर में गांधी के विचार कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी, सामुदायिक रेडियो स्टेशन वागड एफ एम ने लोगों को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करके उनकी मदद की।”

वागड रेडियो 90.8 एफएम टीम की सदस्य कशिश पराशर बताती हैं कि – “हमारी टीम मनोरंजन के साथ शिक्षाप्रद संदेशों को मिलाने और उन्हें एक ऐसे रूप में प्रस्तुत करने में सफल रही है, जिसे हर कोई पसंद करता है। कृषि परामर्श के साथ स्थानीय भाषा में गीत, किसानों में बहुत लोकप्रिय हैं।” यह रेडियो स्टेशन कृषि, कृषि-उद्योग, और खेती संबंधी दूसरी गतिविधियों से संबंधित की अच्छी पद्धतियों पर विभिन्न कार्यक्रम प्रसारित करता है। ये कार्यक्रम समुदाय की आवश्यकता और मांगों के अनुसार विकसित और रिकॉर्ड किए जाते हैं।इस तरह के कार्यक्रमों के लिए रिकॉर्ड करके अपनी विशेषज्ञता साझा करते हैं, बल्कि लाइव कार्यक्रमों में भी दर्शकों के सवालों का जवाब देते हैं। दर्शक टेलीफोन कॉल, मोबाइल ऐप या रेडियो के सोशल मीडिया पेज पर टिप्पणियों के माध्यम से प्रश्न पूछ सकते हैं।

कुपडी गाँव के 25 -वर्षीय किसान अशोक पारगी कहते , को ये गीत बहुत उपयोगी लगते हैं। वे कहते हैं – “जानकारियाँ याद रखना आसान हो जाता है, क्योंकि वे गीतों के रूप में होती हैं। एक बार कोई धुन या लय पसंद आ जाती है, तो हम उसे बोल गाते और गुनगुनाते रहते हैं।” वागड रेडियो 90.8 एफएम ने यूनिसेफ के साथ मिलकर, अपने क्षेत्र में एक पहले से तैयार संचार अभियान प्रसारित किया। मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों की पोषण-सुरक्षा पर केंद्रित यह कार्यक्रम बहुत प्रभावी था।रेडियो स्टेशन ने उनके नियमित भोजन में हरी सब्जियों और दालों को शामिल करने की जरूरत को दर्शाते हुए सन्देश प्रसारित किया। संदेश 30 दिनों तक लगातार दिन में पांच बार प्रसारित किया गया और यह बहुत प्रभावी रहा।संदेश के प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए, एक ग्रामीण, रामूदेवी देवी चरपोटा ने कहा – “अब माताएं अपने बच्चों को सब्जियां और दाल परोसती हैं और खाने के लिए बहला-फुसला रही हैं। स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने भी गर्भवती महिलाओं को अधिक मात्रा में स्वास्थ्यवर्द्धक हरी सब्जियां खाने का अनुरोध करना शुरू कर दिया है। इस तरह के संदेश हमारे लिए वास्तव में ही उपयोगी हैं।”

यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन COVID-19 महामारी के दौरान, सटीक जानकारी का प्रसार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। सरकार के दिशा-निर्देशों के आधार पर और यूनिसेफ की सहायता से, मास्क की सिलाई, मास्क पहनने के लाभ, सामाजिक दूरी रखने, हाथों को स्वच्छ रखने आदि के तरीकों पर उपयुक्त सामग्री तैयार की गई। वागड रेडियो 90.8 एफएम स्टेशन ने लोगों को जानकारी देने और शिक्षित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है , क्योंकि सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सी फर्जी खबरें और सूचनाएं फैलाई जा रही थीं।सुन्द्राव गाँव के प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका, मंजुला निनामा ने बताया – वागड रेडियो “90.8 एफएम जानकारी का एक विश्वसनीय स्रोत है| जब भी हम कुछ डरावना या भ्रामक सुनते थे, हम रेडियो पर भरोसा करते थे और हमारी ज्यादातर शंकाएं दूर हो जाती थी।”

आरजे महक सोनी कहती हैं – “हम न केवल फर्जी समाचार के बारे में अपने दर्शकों को चेता देते हैं, बल्कि उन्हें तथ्यों से भी अवगत कराते हैं। हमारी वागड रेडियो 90.8 एफएम टीम व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग गांवों का दौरा करती है, जिसमें हमने ग्रामवासियों को फ़र्ज़ी और विश्वसनीय समाचारों के बीच अंतर करने के लिए प्रशिक्षित किया।”

स्थानीय बोली में कार्यक्रम : बांसवाड़ा,प्रतापगढ़ ,डूंगरपुर यह वागड नाम से विख्यात और वागडी क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है , वागडी सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है और यह ज्यादातर इस क्षेत्र में बोली जाती है, । वागडी भाषा में प्रसारित कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय है। मुन्द्री गाँव के एक लोक गायक, प्रभु लाल गरासिया , जिनके गीत अंग-उमंग कार्यक्रम में प्रसारित हुए थे, बहुत खुश और गौरवान्वित थे। गरासिया कहते हैं – “यह रेडियो स्टेशन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा मंच है। सच कहूं तो मैं रेडियो पर अपने गाने सुनकर रोमांचित हूं।” वागड़ी लोक गीतों के रूप में वैज्ञानिक जानकारी पेश करने का स्टेशन का प्रयोग बहुत सफल रहा और कार्यक्रम श्रोताओं के साथ बहुत तेजी से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित कर सका। स्थानीय रूप से ज्ञात और सम्मानित विशेषज्ञों की मदद से, स्टेशन ने तनाव-प्रबंधन और लॉकडाउन में बच्चों को संभालने जैसे मुद्दों पर बातचीत आयोजित की।

ग्रामीण और शहरी, दोनों दर्शकों ने क्षेत्र-विशेष कार्यक्रमों को पसंद किया और कई कार्यक्रमों के पुनः प्रसारित करने और यहां तक कि प्रसारण का समय बढ़ाने के लिए अनुरोध किया। वागड रेडियो 90.8 एफएम की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, प्रसारण समय को प्रतिदिन 12 घंटे कर दिया गया है । वागड रेडियो 90.8 एफएम की फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप में अकाउंट के साथ डिजिटल उपस्थिति है। टीम अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स का उपयोग समाचार, आने वाले कार्यक्रम और घोषणा पोस्ट करने और श्रोताओं के फीडबैक प्राप्त करने के लिए करती है। इनकी मदद से, उन्होंने स्थानीय कलाकारों को अपने गाने, कहानियाँ और अनुभव भेजने के लिए प्रोत्साहित किया, जो बाद में गुणवत्ता के आधार पर प्रसारित किए गए।

रेडियो वापस आ गया है और फिर से लोकप्रिय है। एफएम रेडियो के माध्यम से वागड रेडियो 90.8 एफएम जैसा स्थानीयकृत प्रसारण, बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्रदान करने में इसका सफल उपयोग सराहनीय है और इसे दोहराया जाना चाहिए।
(इस आलेख से संबंधित सभी तथ्य व  सामग्री के लिए लेखक उत्तरदायी हैं। )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ