ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

मध्य विद्यालय दीघरा में मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी का प्रशिक्षण


"मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी" पर सामाजिक मुद्दों से लेकर, पढ़ाई-लिखाई संबंधित जानकारी से लेकर अन्य रोचक जानकारी इस मध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिक पत्रकार 

सुनील कुमार 

मज़फ़्फ़रपुर। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं ग्रामवाणी के संयुक्त तत्वावधान में लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में 'मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी' का  प्रशिक्षण राजकीय मध्य  विद्यालय दीघरा एवं उच्च विद्यालय दीघरा में हुआ। संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने कहा कि मोबाइल वाणी को काफी सहज बनाया गया है। इसके  माध्यम से मुजफ्फरपुरवासी किसी भी जगह से मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के नंबर 9211791369 पर मिस्ड कॉल कर के अपनी समस्याओं , बातों को मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का एक रास्ता दिया है मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी ने। 

मध्य विद्यालय दीघरा में मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी का प्रशिक्षण

मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी ऐसी ही एक सेवा है जिसके जरिए श्रोता अपने संदेश सामुदायिक रेडियो स्टेशनों तक पहुंचाते हैं। इसमें श्रोताओं को दिए गए नंबर पर सिर्फ एक कॉल करना होता है और उनका संदेश स्वचालित तरीके से रिकॉर्ड होना शुरू हो जाता है। यही रिकॉर्डिंग सामुदायिक रेडियो स्टेशन के संचालक अपने कार्यक्रम में सुना देते हैं। मोबाइल वाणी एक ऐसी कम्युनिटी नेटवर्किंग सेवा है जिसमें मोबाइल फोन के जरिए कार्यक्रम भेजे और प्रसारित किए जाते हैं। लिहाजा इसके लिए ना तो इंटरनेट और ना ही रेडियो सेट की जरूरत पड़ती है।

मध्य विद्यालय दीघरा में मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी का प्रशिक्षण

"मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी" के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि देश व समाज में जो हो रहा है उस पर आम जनता अपनी बात रख पाएं इसके लिए ग्रामवाणी ने मुजफ्फरपुरवासियों के लिए "मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी" एक जरिया दिया है। लोकल कम्यूनिटी नेटवर्क की ताकत जिसने स्थानीय लोगों को अपनी आवाज सत्ता-प्रशासन में बैठे लोगों तक पहुँचा पाने का एक विश्वास देने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी सुविधा उपलब्ध कराई है। जिस पर लोग अपना संदेश मोबाइल के माध्यम से रिकॉर्ड कर सकते हैं और यह संदेश प्रारंभिक जांच के बाद प्रसारित कर दिया जाता है। मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी पर सामाजिक मुद्दों से लेकर , पढ़ाई लिखाई संबंधित जानकारी से लेकर अन्य रोचक जानकारी इस मध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।सांस्कृतिक विषयों से जुड़े कार्यक्रम लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्रसारित किया जाता है।

मध्य विद्यालय दीघरा में मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी का प्रशिक्षण

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकीय मध्य विद्यालय दीघरा के  प्रधानाध्यापक सुधाकर ठाकुर, शिक्षक प्रमोद कुमार,अमरजीत कुमार, सबिता कुमारी,चंदन कुमार गौरव एवं यू.एच.एस, हरे राम कुमार, दीपाली दत्ता रानी कुमारी ने  "मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी" के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ