9वीं नेशनल सवात् में बिहार को उपविजेता का खिताब

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

9वीं नेशनल सवात् में बिहार को उपविजेता का खिताब

12 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बिहार ने हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य कोच राहुल श्रीवास्तव को मिला बेस्ट कोच अवार्ड

Report : सेंडाई शिल्पी सोनम

मुजफ्फरपुर/बिहार : महाराष्ट्र के पुणे में 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित 9वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीतकर उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। देशभर के 20 से अधिक राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ियों की सहभागिता वाले इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने अपने दमदार पंच, किक, खेल कौशल और अनुशासन से शानदार छाप छोड़ी।

9वीं नेशनल सवात् में बिहार को उपविजेता का खिताब

बिहार टीम के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव ने खुशी जताते हुए कहा कि इस बार बिहार के खिलाड़ियों ने सभी श्रेणियों में पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और टीम भावना को इस सफलता का आधार बताया।

प्रतियोगिता में बिहार टीम को उपविजेता घोषित किए जाने पर राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह एवं सचिव परमजीत कौर ने बिहार टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव, टीम मैनेजर सेंशाई आशिफ अनवर सहित पूरी टीम को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं, बिहार टीम के मुख्य कोच शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव को प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सुहास ढिंजे द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट कोच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

बिहार के पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता (12): अनुष्का अभिषेक, इशिका मेहता, आईजा सौद, दृष्टि कुमारी, सचिन कुमार, कश्यप कौशिक, मंजय कुमार, अंकित सिन्हा, श्रेयश जायसवाल, सुबोध कुमार, रोहित कुमार प्रजापति एवं हिमांशु राज।

रजत पदक विजेता (6): शालिनी कुमारी, समर राज, तन्मय श्रीवास्तव, आकाश कुमार, आर्यन एवं नील राज कुमार।

कांस्य पदक विजेता (7): त्विशा केजरीवाल, उपासना आनंद, अली हसन, निखिल राज, साहिल कुमार, उमंग कुमार एवं शुभम सिंह।

बिहार की इस उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता को राज्य में सवात् खेल के बढ़ते प्रभाव, प्रतिभा और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है।


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code