ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

रामपुर केशो मदरसा दारुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस मना

Phuldev Patel 

शिवहर। मिल्लत नगर, रामपुर केशो के मदरसा दारुल उलूम काश्मिया के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें मदरसे के लगभग सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस स्वत्रंता दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गान, तराने और शेरों-शायरी के जरिए आजादी के मायने से अवगत कराया। 

रामपुर केशो मदरसा दारुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस मना

कार्यक्रम में ग्रामीण पुरुष-महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना हाफिज अब्दुल वहाब ने की। स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण मदरसा के सचिव राजा उल्ला ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अली जौहर सिद्दीकी ने बच्चों को बेहतर व अच्छा इंसान बनने के लिए अच्छी पढाई करने की जरूरत पर बल देने की बात कही। हमारे भारत में जात-पात की जमात नहीं, केवल इंसान की जमात चाहिए। तभी हमारा देश सबसे बड़ा होगा। 

कार्यक्रम में रेहान, तौकीर, नसीम, अनस, गालिब, उजाले, प्रवेज, गुफ्ररान, असद, ताज, इफरान, असद, ताज, इरफन, इसराफिल, साजादा, नेमन, सना, नग़मा, मैसूल, शबनम, हेना, गुल्फाशा, अस्मिन्, हसमुन, तारा, अजमती इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ