मेरा सपना

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मेरा सपना

 

सुनीता जोशी
कक्षा - 11
कन्यालीकोट, उत्तराखंड
मेरा सपना
मेरा सपना गायक मुझको है बनना।
दो चार सुर मुझे भी सिखा दो ना।।
सिंगिंग क्लास उपलब्ध नहीं है।
कोई सिंगिंग टीचर ला दो ना।।
बन जाउंगी एक दिन मै भी सिंगर।
कोई सिंगिंग क्लास लगवा दो ना।
न वाहन, न नेटवर्क की सुविधा है।
कैसे मैं आगे बढ़ सकती हूं।
यही मेरी एक दुविधा है।।
संगीत से है मुझ को बहुत प्यार।
कोई हमे भी सुविधा दिला दो ना।।
अपनों के लिए मैंने सपना को छोड़ा।
मगर कोई अस्तित्व नही इसके बिना।।
एक सपना ही तो है, जो आगे बढ़ाता है।
मंज़िल तक पहुंचने की राह दिखाता है।
मुझको भी एक राह दिखा दो ना।
दो चार सुर मुझे भी सिखा दो ना।।
(चरखा फीचर)
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code