ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 15 सदस्यीय टीम चंडीगढ़ रवाना

रिपोर्ट 

शिल्पी सोनम 

मुजफ्फरपुर (बिहार) : दिनांक 20 से 22 जनवरी तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली साउथ ऐशियन सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैम्पियनशिप -2024 के लिए बिहार से 15 सदस्यीय टीम आज रवाना हुई। इन खिलाड़ियों के साथ बतौर भारतीय टीम के कोच बनाकर राष्ट्रीय सवात् संघ के द्वारा राज्य सवात् संघ, बिहार के सचिव शिहान ई० राहुल श्रीवास्तव को भेजा जा रहा है। श्री श्रीवास्तव राष्ट्रीय सवात् संघ के एक अनुभवी पदाधिकारी हैं इन्होंने खुद भी बंगलादेश मे आयोजित ऐशियन सवात् चैंपियनशिप -2022 में भारत को ब्रांज मेडल दिलाया था। इनके नेतृत्व में भारत के खिलाड़ियों ने कई सारे अंतरराष्ट्रीय मेडल जीतकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। इसबार भी उम्मीद है कि  भारतीय खिलाड़ी अपने उम्दा प्रदर्शन के दम पर मेडल जीतेंगे। इस प्रतियोगिता में साउथ ऐशियन देश के भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान व भूटान के बॉक्सर भाग लेंगे।

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 15 सदस्यीय टीम चंडीगढ़ रवाना

फ्रेंचबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 15 सदस्यीय टीम चंडीगढ़ रवाना

भारतीय टीम में सामिल महिला बॉक्सर कुमारी अनन्या, सृष्टि भारद्वाज, अनुष्का अभिषेक, शिवानी, स्वीटी कुमारी, उपासना आनंद व तन्नु श्री आदि। भारतीय टीम में सामिल पुरूष बॉक्सर काशिफ हुसैन, नासिर फिरोज, नितेश कुमार, सुरज पंडित, हिमांशु भगत, रोहित कुमार प्रजापति एवं हिमांशु राज जा रहें सभी खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष, सुनील कुमार व संयुक्त सचिव, आशिफ अनवर व कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम समेत सभी सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ