मुझे अन्न बना दो

Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुझे अन्न बना दो

अंबिका कुमारी

पटना, बिहार
मुझे अन्न बना दो
हे भगवान, मुझे अन्न बना दो
सबके घर का धन बना दो।
सबके ख़ुशी का कारण बना दो।
संसार का अनमोल रत्न बना दो।
अन्न ही हमारा एकमात्र सहारा है
जीवन जीने का यही गुज़ारा है।।
अन्न बिन हम सब अधूरे हैं
बिन इसके तो हम ज़ीरो हैं।।
मुझे सब प्राणियों का हीरो बना दो
हे भगवान, मुझे अन्न बना दो।।

(चरखा फीचर)
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code