सम्राट अशोक जयंती कल कई देशों से पहुंचे अतिथि
शुक्रवार को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विभिन्न देशों से अतिथि पहुंच गये. श्रीलंका से भंते पी शिवली महाथेरो, जापान से जुनसेई तेरासावा वैश्विक धम्मगुरु, नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री, डॉ केशव मान शाक्य, नेपाल के काठमांडू से शाक्य महाविहार संघ के जेनरल महासचिव संघरत्न शाक्य पहुंच गये हैं. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार होंगे।
पटना। सम्राट अशोक महान के 2329वें जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पटना के गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पांच अप्रैल दिन शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक कार्यक्रम चलेगा।
कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सीएम नीतीश कुमार होंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विभिन्न देशों से अतिथि पहुंच गये. श्रीलंका से भंते पी शिवली महाथेरो, जापान से जुनसेई तेरासावा वैश्विक धम्मगुरु, नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री, डॉ केशव मान शाक्य, नेपाल के काठमांडू से शाक्य महाविहार संघ के जेनरल महासचिव संघरत्न शाक्य पहुंच गये हैं. सभी अतिथियों का सम्राट अशोक क्लब, भारत, शाखा विहार प्रदेश के सदस्यों ने स्वागत किया. इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
बिहार के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोग पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। कार्यक्रम का आयोजन सम्राट अशोक क्लब, भारत, शाखा विहार प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। क्लब के प्रदेश महासचिव शाक्य महातम सिंह ने बताया कि सम्राट अशोक महान की जयंती पर बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों से लोग शामिल हो रहे हैं. सुबह 11 बजे राष्ट्रीय प्रतीकों चिह्नों के साथ झांकी निकाली जायेगी। इससे सम्राट अशोक महान के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इधर, क्लब के बिहार प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी डॉ मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि कार्यकम को लेकर क्लब के साथियों में काफी उत्साह है।
विभिन्न जिलों में लगातार बैठेकें कर तैयारी पर चर्चा की जा रही है. साथ ही चंदा भी जुटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 10 वर्षों से लगातार सम्राट अशोक की जयंती मनायी जा रही है। इधर, क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर सच्चिदानंद मौर्य एवं प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक रंजन ने कहा कि सीएम द्वारा अशोकाष्टमी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित है। इस अवसर पर सभी लोगों से अपील है कि सम्राट अशोक की जयंती मनाएं और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें।
उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक को केवल सामान्य ज्ञान की सामग्री समझकर पढ़ा गया। उन्हें देश की सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक समस्याओं को समझकर नहीं पढ़ा गया। जबकि भारतीय इतिहास और भारतीय संविधान का आधार तथ्य लोक कल्याणकारी राज्य की है, जो सम्राट अशोक के शासन नीति का सारंश है। ऐसे सम्राट अशोक के शासन नीति, नीति शास्त्रों, शिलाशास्त्रों के लोक कल्याणकारी प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। सम्राट अशोक के लोक कल्याणकारी राज्य का प्रतीक हमारे देश का राष्ट्रीय चिह्न है। इस गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अशोकाष्टमी मनायी जा रही है.
0 टिप्पणियाँ