रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखंडान्तर्गत ग्यासपुर पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के द्वारा जागरुकता अभियान पंचायत भवन में चलया गया। ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मुखिया पति अशोक सिंह ने की।
अभियान में कन्हैया कुमार पैनल लीगल ने यौन शोषण, बलत्कार, उत्पीड़न आदि की समस्या के बारे में बताया। सरकार द्वारा आर्थिक व कानूनी सहायता के प्रावधान की जानकारी दी गई ।
फूलदेव पटेल पीएलभी पारु ने बिहार सरकार द्वारा संचालित योजना राशन कार्ड, जॉबकार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेशन, विकंलगता प्रमाण पत्र, विकंलगता पेशन रुके हुए पेशन, नया राशन कार्ड, बच्चों को अच्छी शिक्षा, बाल विवाह, आपसी सहमति से केश मुकदमे का सुलहनामा आदि की जानकारी दी ।
Ayurveda Dosha Analyzer Tool
(आयुर्वेदिक दोष विश्लेषक)
कार्यक्रम में उपस्थित रामेश्वर राम प्रखण्ड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष पारु, कमल देव पटेल, विमलेश सिंह, विश्वनाथ सहनी, नागेन्द्र कुअंर, नंद किशोर सहनी, शोभा देवी, हेमंन्ती देवी, फूल पत्ति देवी, नेहा कुमारी, सोने लाल पासवान, शीला देवी, विश्वनाथ सहनी, मीना देवी, गुडिया देवी, अनीता देवी के साथ अन्य महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ