ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

उ० म० विद्यालय बी.एम.पी. में स्काउट–गाइड प्रशिक्षण के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर, 11 मार्च 2026 (बुधवार): आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बी.एम.पी. कम्पाउंड, नगर क्षेत्र मुसहरी, मुजफ्फरपुर में भारत स्काउट–गाइड के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह विद्यालय अवर निरीक्षक, नगर क्षेत्र मुसहरी मुजफ्फरपुर की श्रीमती मंजू कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बी.एम.पी. कम्पाउंड स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुसहरी मुजफ्फरपुर में स्काउट–गाइड प्रशिक्षण समापन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र–छात्राएँ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में स्काउट–गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बच्चों के जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, आत्मनिर्भरता तथा नेतृत्व कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का संचालन नगर शिक्षक मुसहरी श्री अमित कुमार ने किया। पाँच दिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण का संचालन जिला स्काउट प्रशिक्षक श्री धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया था।

समापन समारोह के दौरान छात्र–छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनकी मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू कुमारी ने सराहना की। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की प्रशंसा करते हुए पूरे विद्यालय परिवार को आशीर्वाद दिया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया, ताकि बच्चे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझ सकें और उनसे प्रेरित हो सकें।

इस अवसर पर एकरामुल हक, सरला श्रीवास्तव, सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक सुनील कुमार (कठपुतली कलाकार), अनिल कुमार ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ