ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

पुरखा पुरनिया सम्मान से सम्मानित हुए शंभू मोहन प्रसाद

यदि हम चाहते है की कोई हमें याद करे,सम्मान दे तो हमें भी अपने पुरखों को याद करना व सम्मान देना होगा। हमें कुछ समय भावनात्मक होकर अपने पुरखों को याद जरूर करना चाहिए जिसके कारण हम इस संसार में हैं। 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। (25जनवरी)  बुधवार को सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा क्लब रोड में "पुरखा पुरनिया" सम्मान से  शंभू मोहन प्रसाद को सम्मानित किया गया। संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि संस्कृति,आचार – विचार और इतिहास का सही बोध कराने एवं बच्चों तथा युवाओं के बीच आत्मिक विकास के लिए “पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान कार्यक्रम” मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्थलों पर चलाया जा रहा हैं।

पुरखा पुरनिया सम्मान से सम्मानित हुए शंभू मोहन प्रसाद

"पुरखा पुरनिया" सम्मान से सम्मानित  शंभू मोहन प्रसाद लगभग 15 वर्षो से रामचंद्र शाही संग्रहालय मुजफ्फरपुर के सलाहकार समिति सदस्य के रूप में सेवा देने के साथ ही "संग्रहालय सप्ताह"के आयोजन में मुख्य भूमिका में होते हैं। "पुरखा पुरनिया" सम्मान से सम्मानित  शंभू मोहन प्रसाद ने बताया कि पूर्वजों ने हमारा निर्माण किया हैं। पितरों से सुख समृद्धि का आशीष लेने के उद्देश्य से गांव समाज के लोकनायको से लेकर देश समाज के नायक नायिकाओं को पुरखा पुरनिया संवाद के माध्यम से पूर्वजों को लगातार सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा यादों के जश्न के माध्यम से पूर्वजों को याद कर व सम्मान दिया जाता हैं। 

आगे उन्होंने कहा कि यदि हम चाहते है की कोई हमें याद करे,सम्मान दे तो हमें भी अपने पुरखों को याद करना व सम्मान देना होगा। हमें कुछ समय भावनात्मक होकर अपने पुरखों को याद जरूर करना चाहिए जिसके कारण हम इस संसार में हैं। महानायको की यादों को जश्न के माध्यम से पुनर्स्मरण में मुख्य रूप से समाजवादी नेता साई सेवादार अविनाश कुमार,कार्तिक कुशवाहा मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ