रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
बिहार, मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला परिषद सभागार में बर्ष 2022 में जिला टॉप टेन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरफरी की छात्रा विजया लक्ष्मी भारती को जिले में 460 अंक प्राप्त कर छठां स्थान मिला। विजया लक्ष्मी भारती को जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने छात्राओं को नकद राशि के रूप में पांच हजार की डमी चेक दिया। सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सशक्त महिला से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। आज महिलायें समान अवसर पाकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
डी डी सी ने संबोधन में कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर शिक्षा के लिए अच्छी सोच रखनी चाहिए। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आगे बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सिविल सर्जन उमेश चंद शर्मा ने सरकार महत्कांक्षी योजना की सरहाना करते हर कहा कि घर की बेटी पढ़े-बढ़े समाज में जागरूकता होगी। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी, शिक्षा विभाग के डीपीओ, महिला हेल्पलाइन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.
वहीं, विजया लक्ष्मी भारती की माता उषा देवी ने बताया कि यह बच्चे से ही पढ़ने-लिखने में तेज-तर्रार थी। जब भी वह स्कूल टियुशन से पढकर आती तो घर पर भी पढाई करने लगती थी। वही विजया लक्ष्मी भारती के पिता पंकज कुमार एक किसान है। उन्होंने बताया कि मेरी बेटी के पढाई के संबंध में उ. मध्य विद्यालय चांद केवारी दक्षिणी के शिक्षक इन्द्रजीत पासवान, शिक्षक बिनोद कुमार एवं शिक्षक ओम प्रकाश निराला से पूछा करते थे, मेरी बेटी पढाई लिखाई में कैसी है? मैं भी इंटरमीडिएट तक की पढाई किया हूं। भारती की माँ उषा देवी आठवीं तक की पढाई की है। दूसरी ओर एआईएम कोचिंग के शिक्षक राज किशोर राम, राम प्रवेश राय, सरफराज आलम, एवं नागनाथ ने बताया कि विजया लक्ष्मी भारती पढने में तेज-तर्रार थी।
वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरफरी के समाजिक विज्ञान के शिक्षक संजय भगत ने कहा कि विजया लक्ष्मी भारती विद्यालय में रेगुलर पढने वाली छात्रा थी। समय से विद्यालय आना, अच्छी लिखावट एवं प्रखर बुद्धि की लड़की है। उसे विद्यालय में जो भी कार्य दिया जाता उसे वह पूरा कर लेती थी। पूर्व जिला पार्षद देवेश चंद्र ने कहा कि जब विजया लक्ष्मी भारती को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरफरी में टापं और जिला में 460 अंक के साथ छठां स्थान 92 प्रतिशत अंक लाई है, तो विद्यालय के द्वारा उसे सम्मानित किया जाना चाहिए था।



0 टिप्पणियाँ