ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

जिला समाहरणालय परिसर में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति का धरना

ये फैसले का वक्त है तू आ कदम मिला, ये इम्तिहान सख्त हैं तू आ कदम मिला

मोहम्मद अली 

जौहर अली सिद्दीकी

मुजफ्फरपुर।  (24 जनवरी ) को  विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति (बिहार) व बढ़ई विश्वकर्मा संघ बिहार द्वारा राजव्यापी आंदोलन के समर्थन में जिला समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।  जिसकी अध्यक्षता दिनेश कुमार ने की। धरना विभिन्न मांगो को लेकर किया गया। 

जिला समाहरणालय परिसर में विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति का धरना

राज्यव्यापी आंदोलन के समर्थन में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार आगे आएं और जनवादी गीत ये फैसले का वक्त है तू आ कदम मिला, ये इम्तिहान सख्त हैं तू आ कदम मिला गाए चलो जिंदगी के गीत ,झूम उठे प्राण मन ,जाग उठे घर आंगन छेड़ो ऐसे इंकलाबी तान गीत के माध्यम क्रांतिचेतन को स्वर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शिवपूजन ठाकुर( प्रदेश महासचिव), मुख्य वक्ता हेमनारायण विश्वकर्मा,कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा,सचिव वेदप्रकाश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।मंच संचालन डॉक्टर राज किशोर शर्मा ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ