ए ही माटी के कर्पूरी ठाकुर
जननायक कहैले गरीबों के मसीहा
जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर "पुरखा पुरनिया" सम्मान से सम्मानित हुए रिपब्लिकन पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर
रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (24 जनवरी) को खुद्दीराम बोस स्मारक स्थल पर सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन द्वारा सरला श्रीवास युवा मंडल के संरक्षक आनंद पटेल की अध्यक्षता में "पुरखा पुरनिया" संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षीय संबोधन में आनंद पटेल ने बताया कि राजनीति को जनसेवा की भावना के कार्य करने के कारण कर्पूरी ठाकुर को जननायक की उपाधि मिली। कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में गरीबों और दबे-कुचले वर्ग की आवाज थे।
इस अवसर पर सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की ओर से समाजसेवी आनंद पटेल के हाथों रिपब्लिकन पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर को "पुरखा पुरनिया" सम्मान अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवादार मंच के संथापक अध्यक्ष साई सेवादार अविनाश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा कल्याणी चौक स्थित कर्पूरी टावर पर लगाने के लिए जिला प्रशासन से मांग की। सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के बताए हुए मार्ग पर चलने व शिक्षा पर जोर दिया। राष्ट्रीय नाई महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जननायक कर्पूरी ठाकुर "भारत रत्न" सम्मान से सम्मानित करने की मांग की।
सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार ने अंगूठी के नगीना गीत "ए ही माटी के कर्पूरी ठाकुर जननायक कहैले गरीबों के मसीहा " गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। "पुरखा पुरनिया" सम्मान से सम्मानित रिपब्लिकन पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर को सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी,सचिव अदिति ठाकुर,सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरज कुमार,सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार,संरक्षक कांता देवी, लोक गायिका अनिता कुमारी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

0 टिप्पणियाँ