ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा युवा संवाद का आयोजन


युवा चाहे तो कुछ भी कर सकता है। असम्भव को सम्भव बना सकता है।  इसलिए युवाओं को संगठित कर उनकी ऊर्जा को राष्ट्रनिर्माण की भूमिका में बदलने के लिए 'युवा संवाद' आवश्यक है। 
हम धरती क्या आकाश बदलने वाले हैं, हम युवा हैं इतिहास बदलने वाले हैं। 

मोहम्मद अली 

जौहर सिद्दीकी 

मुजफ्फरपुर। (शनिवार) को मालीघाट में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा  युवा संवाद का आयोजन किया गया। सरला श्रीवास युवामंडल की अध्यक्षता सुमन कुमारी ने की। अध्यक्षीय संबोधन में सुमन कुमारी ने बताया कि सरला श्रीवास युवा मण्डल में सक्रिय सदस्य बनकर सार्वजनिक जीवन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकते हैं। सुमन कुमारी ने युवाओं को सकारात्मक  गतिविधियों में भाग लेने और राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम में योगदान देने की अपील की। सरला युवा मंडल के संरक्षक लोक कलाकार सुनील कुमार ने राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने और इसके साथ-साथ व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के सुअवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा युवा संवाद का आयोजन

युवा संवाद में गीत-संगीत,नाटक,कठपुतली कला,संस्कृति,खेल,पेंटिंग के क्षेत्र में योगदान देने वाले युवाओं को अंग वस्त्र,आध्यात्मिक पुस्तक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा संवाद में सरला श्रीवास युवा मंडल का पुनर्गठन एवं विस्तार प्रदान किया गया और मोबाइल वाणी का प्रशिक्षण दिया गया।

युवा संवाद में समाजवादी युवा नेता अविनाश कुमार ने बताया कि सरला श्रीवास युवा मंडल युवाओं की शक्ति को सही दिशा प्रदान करता है। सरला श्रीवास युवा मंडल सामुदायिक विकास और युवा सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि  सरला श्रीवास युवा मंडल युवाओं / युवतियों को संगठित कर भारत सरकार  की महत्वाकांक्षी योजनाओं को युवाओं के माध्यम से प्रचारित करना एवं केंद्र प्रायोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमो में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। साथ ही  युवाओं में नेतृत्व विकास के साथ साथ देश समाज, गांव मुहल्ले  के विकास के बारे में सोचने और कुछ करने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा समय-समय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।

सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा युवा संवाद का आयोजन

इस अवसर पर मुख्य रूप से जन विकास मोर्चा के अध्यक्ष राजेश कुमार, मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के पदाधिकारी संजय कुमार,साई सेवादार अविनाश कुमार,योगी बिनुराज सिंह, धीरज कुमार,अदिति ठाकुर, कांता देवी,प्रमिला देवी, लोक गायिका अनीता कुमारी,पायल कुमारी,गुड़िया कुमारी, जीतेश कुमार,गुड्डू कुमार,अनिल कुमार ठाकुर, महेश्वर पासवान,अविनाश सहनी, भोला साह,महावीर साह,विजय मिश्रा,चंदा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की सचिव अदिति  कुमारी ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ