मुज। जुलाई 2022 (रविवार) को मलीघाट चूनाभट्टी रोड स्तिथ रास वर्ल्ड मार्शल आर्टस् क्लब मे “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के तत्वावधान में 10वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2022 का आयोजन किया गया। जिसमें कराटे के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके साथ ही कराटे बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियों को बेल्ट, प्रमाणपत्र व मेडल देकर “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन “ग्रैंडमास्टर सिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव” के द्वारा बेल्ट विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
साथ ही बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी सिनियर वर्ग में हिमांशु राज व जूनियर वर्ग में जाह्नवी श्री को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं रोहित प्रजापति, हिमांशु राज, रणवीर कुमार, बबली कुमारी,(सिनियर ब्राउन बेल्ट), उपासना आनंद, आस्था, नितेश कुमार, रितेश रंजन, हर्ष, आश, आदित्या, अनमोल, स्वीटी, प्रियम कर्ण को (ब्राउन बेल्ट), गुंजन कर्ण, अर्नव अनमोल, सानवी श्रीवास्तव, अनन्या, अदीति को (ब्लू बेल्ट), अनुष्का अभिषेक, रिधान झा, जानवी श्री को (ग्रीन बेल्ट), स्वपनील कश्यप, नंदनी, देवांस, अदित्य (ऑरेंज बेल्ट), आत्म ज्योति, अभिनंदन, अभिउदय, अनमोल आरंभ, सुधीर, सुकृति शिखा समेत सभी खिलाड़ियों को (येल्लो बेल्ट) दिया गया।
इस मौके पर इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के सचिव सेंसई शिल्पी सोनम, मुख्य परीक्षक सेंसई सुनील कुमार, एसोसिएट डायरेक्टर मेघा कुमारी, कोच सूरज पंडित के द्वारा सभी खिलाड़ियों को बेल्ट बांधकर सम्मानित किया गया।
बेल्ट ग्रेडिंग प्रतियोगिता मे विजेता सभी खिलाड़ियों को रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स के वर्ल्ड ग्रैंडमास्टर "कांचो स्टार" के द्वरा नीदरलैंड (यूरोप) से सभी खिलाड़ियों को विडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बधाई व शुभकामनाएं दी गयी। ।
(सेंशई शिल्पी सोनम)
सचिव, इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन
.jpg)

0 टिप्पणियाँ