रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (20 फरवरी) रोहुआ पंचायत भवन पर जन-सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का किलकारी बाल केंद्र, रोहुआ के बच्चो द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। पुलिसकर्मी ने बताया कि 27 फरवरी को बिहार पुलिस दिवस है। इस कारण सोमवार से ही पुलिस सप्ताह की शुरुआत हो रही है। कई तरह की तैयारियां इस बार बिहार पुलिस की तरफ से की गई है। नाट्य प्रशिक्षक लोक कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि प्रत्येक साल 27 फरवरी को बिहार पुलिस दिवस मनाया जाता हैं। लेकिन, 2023 का बिहार पुलिस दिवस आमजन को समर्पित करते हुए थीम है 'जन-जन की ओर बढ़ते कदम'।
इस अभियान के तहत जन सहभागिता के लिए पुलिस कर्मी सीधे पब्लिक से मुखातिब हो रही हैं और पुलिस से जुड़ी समस्याओं और सुझावों के बारे में जानने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस की 'जन सहभागिता बाइक रैली' 20 फरवरी से शुरू होगी और 26 फरवरी तक चलेगी। इसके तहत शहरी क्षेत्र के हर वार्ड के साथ ही राज्य के 46 हजार गांव में पुलिसकर्मी पहुंचेंगे। पुलिसकर्मी से किलकारी बाल केंद्र के बच्चो ने बात की। पुलिस सेवा में आने के लिए क्या करना होता हैं? आपको कब अच्छा लगता है जैसे कई तरह के सवाल पूछे गए जिसे बड़े ही सहजता के साथ पुलिस कर्मी द्वारा दिया गया।
24 घंटे कार्यरत सेवा आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी दी। जिसमें किसी भी तरह के अपराधिक घटना, दुर्घटना, आगजनी, मेडिकल इमरजेंसी आदि से संबंधित शिकायत दर्ज कर राज्य भर में सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से किलकारी बाल केंद्र के रोहुआ ,मुजफ्फरपुर के रोहन,अनुराग,शिव कुमार, रिया, जिया,आस्था,शिवानी मौजूद थे ।


0 टिप्पणियाँ