15 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे
विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और
ग्यारह रामलीला झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी
3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो भी देखेंगे
दीपावली की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में अयोध्या का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब पांच बजे भगवान श्री रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे तथा इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। शाम लगभग 5:45 बजे प्रधानमंत्री प्रतीकात्मक भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक करेंगे। शाम लगभग 6:30 बजे, प्रधानमंत्री सरयू नदी के न्यू घाट पर आरती देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह की शुरुआत की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ