ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

चांदकेवारी में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले पुस्तकालय का उद्घाटन

रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड अन्तर्गत चांदकेवारी में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूलें की 191 वीं जयंती पूर्व शिक्षक सोना प्रसाद की अध्यक्षता में मनाई गई।  मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद श्री मदद प्रसाद एवं पूर्व जिला पार्षद श्री देवेश चंद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया।

चांदकेवारी में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले पुस्तकालय  का  उद्घाटन

इस अवसर पर राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले पुस्तकालय  का उद्घाटन किया गया, इस पुस्तकालय में अनेक प्रकार के साहित्यकार, लेखकों की पुस्तक रहेगी, साथ-साथ वर्ग नवमी एवं दशमी के पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।  जिससे गरीब तबके के बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक उपलब्ध हो सके।  

चांदकेवारी में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले पुस्तकालय  का  उद्घाटन

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में साहिन्द्र माझी, अजीत कुमार राम, चांद केवारी पंचायत के उप संरपच पति श्री राकेश रंजन, दिनेश कुमार, सेविका सुनीता कुमारी, सहायिका गुड़िया बीबी, आशा संगीता देवी, रीना देवी, इंदू देवी, नेहा कुमारी, अमृत पटेल, अंकित राज, लवकुश कुमार, अमीत कुमार, कमाल देव पटेल, अकाश कुमार, फिरोज, रंजीत कुमार , पुस्तकालय प्रभारी आदित्य कुमार एवं पुस्तकालय संयोजक फूलदेव पटेल (स्वत्रंत पत्रकार) के साथ अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

चांदकेवारी में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले पुस्तकालय  का  उद्घाटन

कार्यक्रम में पुस्तकालय में पूर्व जिला पार्षद मदद प्रसाद के द्वारा गौतम बुद्ध की जीवनी एवं राष्ट्र माता सावित्रीबाई फूले की जीवनकाल की पुस्तक फूलदेव पटेल को सप्रेम भेंट की गई।  समाजिक कार्यकर्ता राकेश रंजन के द्वारा इतिहास की भाषा (भारत का इतिहास), मुकेश जयसवाल मुजफ्फरपुर के द्वारा बच्चों को पाठ्यपुस्तक देने के लिए आश्वासन दिया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ