Report
डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा
मुजफ्फरपुर। शहर के हरिसभा चौक स्थित रज्जू साह लेन निवासी, विश्वकर्मा समाज के संरक्षक विजय कुमार ठाकुर (71) का सोमवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। बताया जाता है कि बनारस बैंक चौक स्थित महिला थाने में वे किसी परिचित के केस के सिलसिले में गए थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विजय कुमार ठाकुर जनरल इंश्योरेंस कंपनी (GIC) में विकास पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वे DIG (IPS) राजीव रंजन एवं पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव रंजन के बड़े चाचा थे। वे अपने पीछे दो विवाहित पुत्र, बहुएं और एक प्रपौत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम घाट पर किया गया।
उनके निधन की खबर सुनकर विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि विजय ठाकुर समाज के सच्चे संरक्षक, कर्मठ और मुखर वक्ता थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे समाज को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनके निधन से मेरी व्यक्तिगत क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उनके निधन पर विश्वकर्मा समाज के नेता एवं लोकस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष दिनेश शर्मा, डॉ. एल. ठाकुर, अरुण शर्मा, सुरेश शर्मा, भोला ठाकुर, सज्जन कुमार शर्मा, राजा ठाकुर, अरुण आर्ट, अवधेश शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, रामाकांत शर्मा, नीरज कुमार शर्मा, हरे कृष्ण शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ